शासकीय माध्यमिक विद्यालय लावन का पुरा में गुरुपूर्णिमा के दिन पौधारोपण अभियान के तहत पीपल के पौधे रोपित | New India Times

संदीप शुक्ला, ब्यूरो चीफ, ग्वालियर (मप्र), NIT:

शासकीय माध्यमिक विद्यालय लावन का पुरा में गुरुपूर्णिमा के दिन पौधारोपण अभियान के तहत पीपल के पौधे रोपित | New India Times

शासकीय माध्यमिक विद्यालय लावन का पुरा संकुल केन्द्र पाटई मैं म.प्र.की महामहिम राज्यपाल श्रीमती आनंदी बेन पटेल ने पर्यावरण के असंतुलन के चलते प्रदेश के समस्त शासकीय विद्यालयों में पीपल के पौधे लगाने के निर्देश जारी किये थे। उन्हीं निर्देशों से परिपालन में शासकीय माध्यमिक विद्यालय लावन का पुरा में गुरुपूर्णिमा के दिन पीपल के पौधे रोपित किये गए।

श्रीमती शकुन्तला तोमर ने कहा कि पेड़ हमारे जीवन की महत्वपूर्ण कड़ी है, पेड़ ही हमें प्राणवायु देते हैं, यही हमारे जीवन का आधार हैं। आज के परिवेश में पर्यावरण प्रदूषण चरम सीमा पर है इसलिए पर्यावरण को बचाने के लिए हमें पीपल, नीम, बरगद जैसे वृक्षों को लगाना होगा क्योंकि ये वृक्ष भरपूर ऑक्सीजन देते हैं तथा प्रादुश्न का अवशोषण करते हैं इसलिए ज्यादा से ज्यादा पीपल बरगद इत्यादि लगाएं एवं उनकी तब तक देखभाल की जिम्मेदारी भी लें जब तक पेड़ बड़ा न हो जाये।
इस अवसर पर स्टाफ द्वारिका प्रसाद गुर्जर, नारायण शर्मा, प्रमोद कुमार जाटव एवं बच्चे उपस्थित रहे।

By nit