विद्युत विभाग की लापरवाही से हाईटेंशन तार की चपेट में आने से झुलसा ग्रामीण, हालत गंभीर | New India Times

फराज़ अंसारी, ब्यूरो चीफ बहराइच (यूपी), NIT:

विद्युत विभाग की लापरवाही से हाईटेंशन तार की चपेट में आने से झुलसा ग्रामीण, हालत गंभीर | New India Times

आधुनिक भारत में समय-समय पर देश को आधुनिक संसाधनों से लैस करने का दम्भ सरकारें भरती आयी हैं। विकास की होड़ में मानव जाति ने सफलता की बुलंदियों को छुआ। अपने लगन व मेहनत के बल पर हमने ऐसी मशीनों का ईजाद किया जिनके सहारे आज महीनों का काम दिनों में व दिन का काम घंटों में ही निपटा लिया जाता है। न तो अधिक मजदूरों की जरूरत ही रही और न ही समय की ही पाबंदी। दिन-रात का फर्क भी जैसे मिट सा गया। विद्युत विभाग में भी आधुनिकीकरण का जोर शोर से डंका बजाया जाने लगा। मौजूदा योगी सरकार ने प्रदेश की कमान सम्भालते ही विभागीय बदहाली दूर करने और अव्यवस्थित प्राणघातक व्यवस्थाओं को दूर करने का दावा ठोंका तो लगा अब एक के बाद एक लगातार हो रही विद्युत विभाग कर्मियों सहित आम जनमानस की विद्युत खामियों के चलते हो रहे हादसों में जा रही इनसानी जानें अब बच सकेंगी और अब किसी को जान गंवानी नहीं पड़ेगी। आलम यह है कि विद्युत विभाग द्वारा गरीबों की जिन्दगियों के साथ जमकर खिलवाड़ बदस्तूर जारी है। विद्युत विभाग की तरफ से ट्रॉसफार्मर व लाइन शिफ्टिंग और टूटे तारों की सही करने के दौरान भारी लापरवाही देखने को मिल रही है। लापरवाही भी इस कद्र कि मानो इनसानी जिन्दगी एक खिलौना हो और उसका कोई मोल ही नही है। कुछ ऐसा ही मामला जनपद में सामने निकल कर आया है जिसमे विद्युत विभागकर्मी पर लापरवाही बरत्ते हुए एक ग्रामीण को हाई टेंशन पोल पर चढ़ाने का गम्भीर आरोप लगा है जिसमें हाई टेंशन करंट की चपेट में आने से ग्रामीण बुरी तरह झुलस गया है और अब वह जिला अस्पताल में मौत और जिंदगी की जंग लड़ रहा है।
विद्युत विभाग की लापरवाहियों से हादसों के बढ़ रहे आंकड़ों पर विभागीय ब्रेक लगा पाने में जिम्मेदार लगातार नाकाम साबित हो रहे है और लगातार एक के बाद एक हादसे सामने आ रहे हैं। ताज़ा मामला जनपद के रिसिया फीडर क्षेत्र के अलिया बुलबुल क्षेत्र का है जिसमे बिजली फाल्ट सही करने पहुच लाइन मैन पर ग्रामीण को जबरन खम्बे पर चढ़ा कर लाइन सही कराने का आरोप लगा है। पीड़ित के परिजनों ने आरोप लगाया है कि विद्युत लाईनमैन द्वारा जबरन 35 वर्षीय नजीर अहमद को तिवारी महाराज फार्म के निकट विद्युत फाल्ट ठीक करने के लिये शटडाउन लेकर विद्युत पोल पर चढ़ा कर फाल्ट ठीक कराया जा रहा था कि तभी अचानक शटडाउन के बावजूद विद्युत सप्लाई अचानक चालू हो गयी जिससे
खम्बे पर चढ़ा ग्रामीण बुरी तरह झुलसा। हादसे में नजीर की ज़बान करंट से कट गयी और वह बुरी तरह झुलस गया। वहीं घटना के बाद लाइनमैन मौके से फरार हो गया। घटना में घायल नज़ीर को घायलावस्था में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उसका उपचार जारी है।

By nit