शार्ट सर्किट से लगी झोपड़ी में आग, सारा सामान जलकर राख | New India Times

योगेश तिवारी, ब्यूरो चीफ, बाराबंकी (यूपी), NIT:

शार्ट सर्किट से लगी झोपड़ी में आग, सारा सामान जलकर राख | New India Times

छप्पर नुमा बने घर में शार्ट सार्किट के कारण अचानक आग लग गई जिससे घर में मौजूद नगदी व गृहस्थी का सारा समान जलकर खाक हो गया वहीं घर में मौजूद एक बकरी भी आग की चपेट आकर झुलस गई।

शार्ट सर्किट से लगी झोपड़ी में आग, सारा सामान जलकर राख | New India Times

मोहम्मदपुर खाला थाना क्षेत्र के गोडियनपुरवा मजरे सैलक जलालपुर निवासी प्रकाश निखाद का छप्पर नुमा बने मकान में शार्ट सार्किट के कारण अचानक आग लग गई जिससे घर में मौजूद महिलाएें व बच्चों में हड़कम्प मच गया और घर से निकलकर भाग खड़े हुए देखते ही देखते भीषण आग पूरे घर में फैल गई जिसमें एक बकरी गम्भीर रूप से झुलस गई और घर में रखी करीब 25 हजार नगदी समेत गृहस्थी का सारा सामान जलकर खाक हो गया,भीषण आग को देख ग्रामीणो में अफरा तफरी का माहौल बन ग़या ग्रामीणो ने जिसकी सूचना फायर ब्रिगेड को दी लेकिन जब तक दमकल की टीम पहुंचती तब तक ग्रामीणों ने आग पर काबू पा लिया।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article