प्रतिदिन शौचालय और कार्यालय की साफ सफाई का जिम्मा उठाया बीआरसीसी, बीएसी और कर्मचारियों ने | New India Times

पीयूष मिश्रा, ब्यूरो चीफ, सिवनी (मप्र), NIT:

प्रतिदिन शौचालय और कार्यालय की साफ सफाई का जिम्मा उठाया बीआरसीसी, बीएसी और कर्मचारियों ने | New India Times

आदिवासी बाहुल्य बिकास खंड घंसौर में जब से मनीष मिश्रा बीआरसीसी बनाए गए हैं तब से ही रचनात्मक कार्यो में गति आ गई है। बीआरसीसी बनते ही सबसे पहले उन्होंने अपने कार्यालय को सिवनी जिले का सबसे सुंदर बीआरसीसी कार्यालय बना डाला और इस दिशा में निरंतर कार्य जारी है। कार्यलय की साफ सफाई, रंगाई पुताई देखकर शिक्षकों में नई ऊर्जा का संचार हुआ और उन्होंने भी बदहाल दिखने वाले अपने विद्यालय को सुंदर बनाना चालू कर दिया जिसके परिणाम विकास खंड के अधिकांश स्कूलों को देखकर लगाया जा सकता है। इसी कड़ी में अब बीआरसीसी ने समस्त बीएसी, ऑफिस स्टाफ के साथ प्रतिदिन कार्यालय व शौचालय की साफ सफाई का काम बांट दिया है जिसमें स्वयं बीआरसीसी व एक कर्मचारी का नाम एक दिन की साफ सफाई में रखा है। अपने अधिकारी का नाम लिस्ट में देखकर सभी लोग उत्साहपूर्वक कार्य करने को तैयार हो गए हैं। बीआरसीसी ने समस्त विद्यालयों के प्रधान पाठकों और शिक्षकों को निर्देश भी जारी कर दिए हैइ कि स्कूलों में साफ सफाई स्कूल स्टाफ की जबाबदारी है यदि आपका स्टाफ 2 लोगोइ का है तो तीन तीन दिन बांट लें। हम सब घर पर अपने अपने शौचालय साफ करते हैं वहां हमेइ स्वीपर की आवश्यकता महसूस नहीं होती तो स्कूल को अपना घर और स्कूली बच्चों को अपने बच्चे समझकर साफ सफाई करें। स्कूलों में साफ सफाई के सभी सामान उपलब्ध रहे। नया सत्र चालू हो चुका है, कहीं से भी कोई शिकायत नहीं मिलनी चाहिए।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.