संगदिल पति को न्‍यायालय ने दिया एक वर्ष का सश्रम कारावास एवं लगाया 1500 रूपये अर्थदण्‍ड | New India Times

मेहलक़ा अंसारी, बुरहानपुर (मप्र), NIT:

संगदिल पति को न्‍यायालय ने दिया एक वर्ष का सश्रम कारावास एवं लगाया 1500 रूपये अर्थदण्‍ड | New India Times

पत्नि के चरित्र पर शंका करने एवं पत्नि से मार पीट के एक मामले में न्‍यायिक दण्‍डाधिकारी बुरहानपुर सुश्री शीतल बघेल ने आरोपी रविन्द्र पिता बाबुराव तलार आयु 35 वर्ष, निवासी ग्राम कारखेडा, जिला बुरहानपुर म.प्र. को आज एक वर्ष के सश्रम कारावास एवं 1500 रूपये के अर्थदण्‍ड से दंडित किया है।

अभियोजन अधिकारी श्री सुनील कुरील ने उक्त प्रकरण की जानकारी देते हुए बताया कि फ़रियादिया का पति आये दिन उसके चरित्र शंका की बात को लेकर गाली-गलौच कर मारपीट करता रहता है। फरियादी स्कूल से खाना बनाने के लिये गई थी, आने में विलंब हो गया, रात करीब 08:30 बजे फरियादी के पति उसे गंदी-गंदी गालियां देकर चरित्र पर शंका करने लगा, फरियादी ने बोला कि काम करने में देरी हो जाती है। इसी बात पर फरियादी को शारीरिक एवं मानसिक प्रताड़ना देने लगा व फरियादी को दराती से मारा जो बांये पैर की जांघ व दाहिने पैर के कमर के पास चोट लगी, खून निकलने लगा तथा थप्पड़ मुक्के गाल, गर्दन व पेट पर मारने लगा। फरियादी की सूचना के आधार पर प्रथम सूचना रिपोर्ट लेखबद्ध कराई गई। अभियुक्त को गिरफ्तार कर गिरफ्तारी पंचनामा बनाया गया एवं विवेचना पूर्ण कर चालान न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया।

प्रकरण में सफलतापूर्वक पैरवी अभियोजन अधिकारी श्री सुनील कुरील और अनिलसिंह बघेल द्वारा की गई ‌। विचारण पश्चात आरोपी को मा. न्यायालय ने दोषसिद्ध पाते हुए धारा 498-ए भा.द.सं. के अपराध में 1 वर्ष का सश्रम कारावास एवं 1,000/-रूपये अर्थदण्‍ड एवं दराती से मारने के लिए धारा 324 भा.द.सं. के अपराध में 5 माह का सश्रम कारावास एवं 500/- रूपये के अर्थदण्‍ड से दंडित किया।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.