आंगनबाड़ी केंद्रों पर मनाया गया बचपन दिवस, नवजात बच्चों के स्वास्थ्य की हुई जांच | New India Times

हाशिम अंसारी, ब्यूरो चीफ, सीतापुर (यूपी), NIT:

आंगनबाड़ी केंद्रों पर मनाया गया बचपन दिवस, नवजात बच्चों के स्वास्थ्य की हुई जांच | New India Times

बचपन दिवस के मौके पर विकास खंड मिश्रिख के आंगनबाड़ी केंद्र अटवा में बच्चों के सही पोषण की जानकारी दी गई साथ ही नवजात बच्चों के स्वास्थ्य की जांच हुई और केक काटकर बच्चों का जन्मदिन भी मनाया गया। आंगनबाड़ी केंद्र माताओं को बच्चों के पोषण के बारे में बताया गया। माताओं को स्तनपान का महत्व और बच्चे के सेहत पर इसके प्रभाव की जानकारी दी गई। माताओं को खानपान में मौसमी फल, हरी-पत्तेदार सब्जियों के प्रयोग की नसीहत दी गई। इसके अलावा आंगनबाड़ी केंद्र शिवथान, नरसिघौली, कुंआमऊ आदि केंद्रों पर बचपन दिवस मनाया गया। विकास खंड गोंदलामऊ के आंगनबाड़ी केंद्र रानीखेर में आंगनबाड़ी सुमन ने गांव की महिलाओं को बच्चों की देखभाल के बारे में बताया। केंद्र कोदिकापुर में आंगनबाड़ी मनोरमा, बरियारपुर में कामिनी देवी ने बचपन दिवस मनाया गया।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article