लूट की घटना का सफलता पूर्वक हुआ अनावरण, दो शातिर लूटेरे गिरफ्तार | New India Times

वी.के.त्रिवेदी, ब्यूरो चीफ, लखीमपुर खीरी (यूपी), NIT:

लूट की घटना का सफलता पूर्वक हुआ अनावरण, दो शातिर लूटेरे गिरफ्तार | New India Times

उत्तर प्रदेश के जनपद लखीमपुर खीरी के थाना सिंगाही क्षेत्र स्थित शाक्य गैस एजेन्सी पर मोटरसाइकिल सवार दो नकाबपोश लुुटेरों द्वारा गैस की पर्ची लेने के बहाने गोदाम प्रभारी के आंखों में मिर्च पाउडर डालकर 132372/- रूपये छीनकर फरार हो गए थे। इस सम्बन्ध में थाना निघासन पर लूट का अभियोग पंजीकृत किया गया था। उक्त घटना के सफल व शीघ्र अनावरण हेतु पुलिस अधीक्षक महोदया खीरी द्वारा निर्देशित किया गया था जिसके अनुपालन में थाना निघासन पुलिस द्वारा घटना के संबंध में की गई गहन जांच-पड़ताल, पूछताछ व उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर दो अभियुक्तों लक्ष्मण पासी पुत्र चुन्नीलाल निवासी ग्राम सहतेपुरवा थाना निघासन जनपद खीरी, श्याम सिंह उर्फ शेरा सिंह पुत्र फूलचन्द्र निवासी ग्राम सहतेपुरवा थाना निघासन जनपद खीरी को ग्राम सहतेपुरवा मोड सिंगाही से गिरफ्तार कर लूट का 66715 रूपये व घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल बरामद की गयी। अभियुक्त शातिर किस्म के अपराधी हैं। अभियुक्त शेरा सिंह पर पहले भी लूट, ठगी आदि के अभियोग पंजीकृत है। अभियुक्तों के पास से 66715 रुपये नकद और एक अदद मोटरसाइकिल बरामद की गयी है।

By nit