संदीप तिवारी, ब्यूरो चीफ, पन्ना (मप्र), NIT:

नगर अमानगंज में ईद का त्योहार बड़े ही हर्ष व उल्लास के साथ मनाया गया। शहर सदर आमन खांन ने बताया कि इस पर्व के चलते पाक रमजान के महीने की अंतिम चौथे जुमा की नमाज 31 मई को अदा की गई थी साथ ही नगर के पुराना बस स्टेंड अमानगंज में स्थित मस्जिद ईदगाह में सुबह 8:30 बजे से नमाज अदा की गई साथ ही ईदगाह में नमाज अदायगी के बाद मुस्लिम समाज के सदर और अनुयायी जनो द्वारा ईदुल फित्र जश्न मुबारक मिलन कार्य क्रम रखा गया जिस कार्य क्रम में सेकड़ो हिन्दू समाज के सज्जन बर्ग की उपस्थिति रही और भाई चारे के साथ देश की अखंडता और संप्रभुता को बनाये रखने के लिए आपस मे गले मिलकर एक दूसरे को ईद की मुबारक दी साथ ही इसी मोके पर नगर अध्यक्ष हक्कुन जी दहायत तहसील दार साहब अमानगंज ,नगर अमानगंज टी आई साहब आमानगंज मर्सकोले जी एस आई सुनीता जाटव अमनखांन सहित सभी जन ने आपस मे गले मिलकर ईद ए जश्न पर्व की एक दूसरे को बधाई दी पाक रमजान का महीना बिगत सात मई से सुरु हुआ था और रमजानके चार जुमा की नमाजे अदा की गई इस दौरान पूरे माह रोजा अफ्तार की पार्टियों का दौर भी चलता रहा रोजा धारियों ने पूरे महीने खुदा की इबादत की इसके बाद पबित्र दिन इदुल्फित्र आया ईद मिलन का शिलशिला सुबह से शुरू हुआ जिसमे देश के अमन शान्ति के लिए अललाह ताला से दुआ की गई साथ ही ईद के इस पर्व के चलते पुलिस व्यवस्था चाक चौबंद रही ताकि कोई की असमाजिक तत्व अराजकता न फेला सके बही नगर परिषद की और से भी नगर की मस्जिदों के आस पास साफ सफाई का विशेष ध्यान रखा गया।
