विश्व पर्यावरण दिवस पर पशु पक्षियों के लिए दाना पानी के साथ तुलसी के पौधे भी किये गये भेंट | New India Times

साबिर खान, मथुरा/लखनऊ (यूपी), NIT:

विश्व पर्यावरण दिवस पर पशु पक्षियों के लिए दाना पानी के साथ तुलसी के पौधे भी किये गये भेंट | New India Times

विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर कुछ सामाजिक संगठनों द्वारा मथुरा में पशु पक्षियों के लिए दाना पानी के साथ तुलसी के पौधे भी भेंट किए गए।

विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर ब्रज यातायात एवं पर्यावरण जन जागरूकता समिति (महिला प्रकोष्ठ) की प्रदेश अध्यक्षा व वार्ड नं 66 की पार्षद श्रीमती श्वेता शर्मा ने अपनी पूरी टीम के साथ बजरंग चौराहा महोली रोड स्थित हनुमान जी मंदिर पर तुलसी जी के पौधे भेंट कर लोगों को पर्यावरण के प्रति जागरूक किया व साथ ही चिड़ियों के लिए दाने पानी के पात्र रखवा कर संदेश दिया कि पशु पक्षियों व पेड़ों को बचाएं तभी पर्यावरण सुरक्षित रहेगा।

विश्व पर्यावरण दिवस पर पशु पक्षियों के लिए दाना पानी के साथ तुलसी के पौधे भी किये गये भेंट | New India Times

इस अवसर पर ब्रज यातायात एवं पर्यावरण जन जागरूकता समिति की प्रदेश अध्यक्षा श्रीमती पूजा यादव, जिला अध्यक्ष श्रीमती रेखा शर्मा, नव नियुक्त जिला उपाध्यक्ष श्रीमती संतोष गर्ग, प्रदेश महासचिव श्री मनीष दयाल, श्री हेमंत अग्रवाल, श्री प्रदीप शर्मा आदि ने इस मुहिम में पूर्ण उत्साह के साथ भाग लिया व मंदिर में तुलसी जी का पौधा लगाकर इस मुहिम का शुभारंभ किया।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article