पत्नी की जुदाई के गम में पति ने खुद को लगाई आग  | New India Times

जितेंद्र वर्मा, हरदा, NIT; ​पत्नी की जुदाई के गम में पति ने खुद को लगाई आग  | New India Timesहरदा नगर की कॉलोनी सुदामा नगर के निवासी कमलेश पिता सुरेश जाति कतिया उम्र 25 वर्ष जो की ड्राइवरी का काम करता है, उसने अपने ही घर के बाहर बुधवार को लगभग 11 बजे अपने ऊपर केरोसिन डाल कर खु को आग के हवाले कर दिया।

मिली जानकारी के अनुसार कमलेश अपनी पत्नी से तंग आकर अपने ऊपर मिट्टी का तेल डालकर आग लगा ली जिसे देख कर पड़ोस वालों ने आग बुझा कर गंभीर घायल अवस्था में जिला चिकित्सायल हरदा पहुंचाया।  इस अग्निकांड में युवक के हाथ व सिर आग में झुलस गया है। ​पत्नी की जुदाई के गम में पति ने खुद को लगाई आग  | New India Timesपुलिस चौकी प्रभारी चौबे ने NIT संवाददाता को बताया कि कमलेश पिता सुरेश जाति कतिया, जो सुदामा नगर का रहने वाला है ने बताया कि पत्नी घर से मैके चली गई है। उसने कहा कि पत्नी के माँ बाप ने कहा कि जब तक अलग मकान नहीं लोगे तबकतक वह घर नहीं जाएगी। इस बात को लेकर कमलेश ने यह कदम उठाया। कमलेश का एक बेटा भी है। कमलेश ने बताया कि 15 दिनों से इसी बात को लेकर तू तू में में चल रही थी। वहीं पुलिस द्वारा मेमो तैयार किया गया है।

By nit