पानी आपुर्ती के लिए नागरीक पहुंचे जिलाधिकारी कार्यालय | New India Times

मकसूद अली, ब्यूरो चीफ, यवतमाल (महाराष्ट्र), NIT:

पानी आपुर्ती के लिए नागरीक पहुंचे जिलाधिकारी कार्यालय | New India Times

यवतमाल शहर के जफर नगर, ताज सोसायटी, जिंद्रान कॉलनी, रचना सोसायटी, अहेबाब नगर, शर्मा ले आउट, त्रिवेणी नगर, आदर्श नगर में सुचारू रूप से पानी की आपुर्ती नहीं हो रही है जिसको लेकर यहां के नागरीक 10 मई को जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचे। इस क्षेत्र में 3 इंच की पाईप लाईन है लेकिन इससे पानी आपुर्ती नहीं होती है।

पानी आपुर्ती के लिए नागरीक पहुंचे जिलाधिकारी कार्यालय | New India Times

अहेबाब कॉलनी, रचना लेआउट, शर्मा लेआउट में नई पाईप लाइन बिछाई गई, किंतु यह मुख्य पाईप लाइन से नहीं जोडी गई है जिसकी वजह से यहां के नागरिक पानी से वंचित रहते हैं। इस क्षेत्र में ज्यादातर नागरीक मुस्लिम हैं और पवित्र महिना रमजान शुरू है, मुस्लिम लोग इस माह में रोजे रखते हैं, उनके रोजे के महीने में पानी की आपुर्ती न होने से लोगों में प्रशासन के प्रति काफी नाराजगी है। यह क्षेत्र टैंकर मुक्त होने की घोषणा न.प. ने की थी, उनकी इस बात को भी लोगों ने ठुकरा दिया है। इन क्षेत्रों में पानी की समस्या तुरंत दूर करे की मांग लोगों ने की है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article