धार में बोले राहुल गांधी- मोदी जी के पास अब जवाब नहीं, मुझसे आंख मिलाकर बात नहीं कर पाते | New India Times

पंकज शर्मा, ब्यूरो चीफ, धार (मप्र), NIT:

धार में बोले राहुल गांधी- मोदी जी के पास अब जवाब नहीं, मुझसे आंख मिलाकर बात नहीं कर पाते | New India Times

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी शनिवार को धार जिला के अमझेरा में कांग्रेस उम्मीदवार दिनेश गिरवाल के समर्थन में चुनावी सभा को संबोधित किया। उनके साथ मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ और छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल भी थे। लोगों को सभा स्थल पर बांधे रखने के लिए कलाकारों ने आदिवासी नृत्य की प्रस्तुति दी। युवा 72 हजार माफी की टीशर्ट पहनकर आए। 3.05 बजे जैसे ही राहुल गांधी का हेलिकॉप्टर लोगों ने देखा तो कुछ कार्यकर्ताओं ने हाथ मे झंडा लेकर हेलीपेड की ओर दौड़ लगा दी। पंडाल में बैठे लोग कुर्सी पर खड़े होकर नारे लगाने लग गए।

धार में बोले राहुल गांधी- मोदी जी के पास अब जवाब नहीं, मुझसे आंख मिलाकर बात नहीं कर पाते | New India Times

माइक पर आते ही राहुल गांधी ने चौकीदार चोर के नारे लगवाए। उन्होंने कहा कि मोदी राष्ट्रवाद, पुलवामा की बात करते हैं लेकिन राफेल की बात नहीं करते। लोकसभा में नरेंद्र मोदी मेरे सवालों के जवाब नहीं दे पाए। जब मैं बाहर आया तो लोगों ने मुझे कहा कि आपने मोदी को खत्म कर दिया क्योंकि वे जवाब नहीं दे पाए हैं। नरेंद्र मोदी मुझसे आंख मिलाकर बात नहीं कर पाते हैं। मोदी ने आपका 30 हजार करोड़ रुपया अनिल अंबानी के बैंक अकाउंट में डाल दिया। गूगल पर मोदी और अनिल अंबानी के साथ गले मिलते फोटो मिलेगी। 5 लाख 55 हजार करोड़ रुपए का कर्ज 15 लोगों का माफ किया। नीरव मोदी को 35 हजार करोड़ दिलवाए।

नौजवानों के हाथों को मजबूत बनाएंगे: कमलनाथ

धार में बोले राहुल गांधी- मोदी जी के पास अब जवाब नहीं, मुझसे आंख मिलाकर बात नहीं कर पाते | New India Times

मुख्यमंत्री कमलनाथ ने कहा कि हम नौजवानों के हाथों को मजबूत बनाएंगे। यहां औद्योगिक क्षेत्र को फिर से जीवित किया जाएगा। हमने मप्र के 21 लाख किसानों का कर्जा माफ कर दिया है। लोकसभा चुनाव खत्म होते ही मप्र के 47 लाख किसानों का कर्जा भी माफ कर दिया जाएगा। कांग्रेस प्रवचन नहीं वचन वाली पार्टी है। किसानों के खेतों तक नर्मदा का पानी पहुंचेगा।

सभा के दौरान राहुल गांधी ने कहा कि मोदी राष्ट्रवाद, पुलवामा की बात करते हैं लेकिन राफेल की बात नहीं करते। 72 हजार रुपए जैसे ही 25 करोड़ परिवारों के खाते में जाएंगे, लोग माल खरीदना शुरू करेंगे और फिर इससे अर्थव्यवस्था सुधरने लगेगी और रोजगार फिर से बढऩे लगेंगे। पांच साल जो देश को नुकसान हुआ वो न्याय योजना से ठीक हो जाएगा। फसल बीमा योजना घोटालों की योजना है। 22 लाख सरकारी नौकरियां खाली पड़ी हैं इसे हम आपके हवाले कर देंगे। 10 लाख युवाओं को पंचायतों में नौकरी दी जाएगी। जीएसटी का सरलीकरण करेंगे। पहले मोदी बोलते थे 2 करोड़ रोजगार देंगे, लेकिन अब कहीं नहीं बोल रहे हैं। हमारी सरकार आई तो युवाओं को बिजनेस के लिए किसी सरकारी विभाग से परमिशन की जरूरत नहीं पड़ेगी। हम युवाओं की हथकड़ी तोडऩा चाहते हैं। गरीब की जमीन उसी की रहेगी, अगर वो देना भी चाहता है तो मार्केट रेट से चार गुना पैसा देना पड़ेगा। मोदी जी के दिल में मेरे लिए जितनी भी नफरत हो, लेकिन मैं उन्हें प्यार से झप्पी देकर हराऊंगा।
वही मंच पर वन मंत्री उमंग सिंगार, पर्यटक मंत्री हनी बघेल, बालमकुंदसिंह गौतम, विधायक राजवर्धन सिंह
प्रताप ग्रेवाल, पाचीलाल मेडा, हीरालाल अलावा आदि लोग मौजूद थे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article