अतीश दीपंकर, ब्यूरो चीफ, पटना (बिहार), NIT:

केंद्रीय कानून मंत्री श्री रविशंकर प्रसाद ने कहा है कि सत्ता हथियाने के विपक्ष के तमाम हथकंडे को जनता ने पूरी तरह खारिज कर दिया है, राजधानी पटना में प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के प्रति उमड़ा अपार स्नेह और प्यार यही दर्शाता है। ऐसा नजारा पहले कभी नहीं देखा गया था।
श्री प्रसाद, जो पटना साहिब संसदीय क्षेत्र से भाजपा- एनडीए के प्रत्याशी हैं ने आज राजधानी में लगभग एक दर्जन स्थानों पर कार्यकर्ताओं की बैठक में शामिल हुए। कई स्थानों पर नुक्कड़ सभाएं हुईं तो कुछ स्थानों पर उनका अभिनंदन हुआ।

पटना के दीघा, कुम्हरार और बांकीपुर विधान क्षेत्र के अंतर्गत श्री प्रसाद ने आज सुबह एजी कालोनी पार्क में मॉर्निंग वाकरों के साथ गुफ्तगू की, उनके साथ भ्रमण किया। उसके बाद पश्चिम पटेल नगर स्थित भागवत पैलेस, पूर्वी पटेल नगर के लेखराज अपार्टमेंट पीरमोहानी, दीघा के निरालानगर, कुर्जी विकासनगर के गणपति उत्सव हाल, सीडीए कालोनी में मंदिर के निकट, शिवपुरी रॉड संख्या एक, कौशल नगर और राजभवन के पीछे क्वार्टर एरिया में श्री प्रसाद ने बैठकों व नुक्कड़ सभाओं को संबोधित किया।
पीरमुहानी में श्री प्रसाद भावुकता भाव से अपने बचपन को याद करते हुए कहा कि मेरा बचपन पीरमुहानी के गलियों में बीता, यहां के लोग मेरे दिल में बसते हैं। मैं यहां बचपन में खेला हूँ, अपने दोस्तों के साथ आज मैं अपने घर आकर पुराने यादों में खो गया, ये मेरा सबसे महत्वपूर्ण पल है। मेरे बिताए हुए हर एक क्षण को मैं कभी नही भूल सकता। मैं कहीं भी रहूँ पीरमुहानी के गलियों को नहीं भूल सकता।

सुल्तानगंज स्थित जाकिर हुसैन स्कूल में अल्पसंख्यक समाज के युवकों के साथ बैठक को अपने संबोधन में श्री रविशंकर प्रसाद ने कहा कि प्रधान मंत्री श्री मोदी का सबका साथ सबका विकास का संकल्प पूरी तरह साकार हो रहा। समाज के हर वर्ग के कल्याण के लिए किए गए कार्य के अच्छे नतीजे आने लगे हैं। साथ ही तीन तलाक के मुद्दों को उजागर करते हुए कहा कि देश की मुस्लिम बहनों के हीत के लिए तीन तलाक एक बहुत बड़ी समस्या है और मोदी सरकार में ये प्रथा को समाप्त कर के देश की मुस्लिमो बहनों को एक नया भारत देने का प्रयास रहेगा । आज हर एक मुस्लिम महिला तीन तलाक के विरुद्ध में है और मोदी सरकार के पक्ष में है।
श्री प्रसाद के साथ दीघा विधायक संजीव चौरसिया, बांकीपुर विधायक नितिन नवीन, कुम्हरार विधायक अरुण कुमार सिन्हा के अलावा सर्वश्री आशीष सिन्हा, संजय जी पूर्व मेयर , प्रेम चोपड़ा, धर्मवीर पासवान,उमेश सिन्हा, भीम चंद्रवंशी ,राकेश कुमार सिन्हा, क्रांति जी ,तुफैल खादरी (अल्पसंख्यक मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष, बीजेपी) फैजल खान, अख्तर हुसैन, अधिवक्ता मो. दानिश, समर कादरी, मो. फिरोज, डॉ0 सज्जाद आलम ,वीरबहादुर जी, संतोष चौरसिया, राजीव रंजन जी, सोनी मिश्रा, गणेश जी, गणेन्द्र सिंह, विंध्याचल पाठक, विजय कुमार, अभिषेक कुमार, महेश जी, आनन्द कुमार, महेश कुमार, अंजनी शर्मा एव अन्य लोग भी भ्रमण में शामिल हुए।
