साधनाताई शिंगणे "वीरमाता जिजाऊ" पुरस्कार से सन्मानित | New India Times

ओवैस सिद्दीकी, ब्यूरो चीफ, अकोला (महाराष्ट्र), NIT:

साधनाताई शिंगणे "वीरमाता जिजाऊ" पुरस्कार से सन्मानित | New India Times

भारती विदर्भ की ओर से लक्ष्मणराव पार्डीकर की याद में दिया जाने वाला ‘वीरमाता जिजाऊ पुरस्कार-2019’ अकोला के श्रीमती साधनाताई मधुकरराव शिंगणे को प्रदान किया गया। रत्नम लॉन्स में सम्पन्न हुए शानदार पुरस्कार समारोह में साधनाताई को आंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ी व पंच वंदना कुलकर्णी-पिंपलखरे के हाथों पुरस्कार दिया गया।

इस मौके पर उद्योजक गोपाल खंडेलवाल, तहसीलदार अमित सोनवणे, पुरुषोत्तम मालानी, पंकज कोठारी, डॉ. महेंद्र काळे, प्रभारी जिल्हा क्रीडा अधिकारी गणेश कुलकर्णी, डॉ. कृष्णमुरारी शर्मा, एन.पी. पागृत, प्रा.शारदा बियाणी आदि उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन राज्य खेल मार्गदर्शक सतीशचंद्र भट्ट ने किया।
साधनाताई खो-खो, बैडमिंटन व अथेलिट खिलाड़ी हैं। उन्होंने अपने शालेय जीवन में नागपूर के कस्तुरचंद पार्क मैदान में विभिन्न खेलों में सहभाग लिया। उनके पति भी उत्कृष्ट बॅडमिंटन खिलाड़ी थे। साधनाताई ने अपने सभी रिश्तेदारों को उच्च शिक्षा के साथ ही राष्ट्रीय खिलाड़ी व प्रशिक्षक बनाया है। जिसमें दो बेटियां खेल संवाददाता हैं।इन सभी कार्यो के अभिमान के रूप में साधनाताई को वीरमाता जिजाऊ पुरस्कार देकर सन्मानित किया गया।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.