प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने प्रतापगढ़ में चुनावी सभा को किया, कांग्रेस और गठबंधन पर जमकर साधा निशाना, रैली के दौरान हुए सड़क हादसे में तीन की मौत, एक गंभीर रूप से घायल | New India Times

दयाशंकर पांडेय, ब्यूरो चीफ, प्रतापगढ़ (यूपी), NIT:प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने प्रतापगढ़ में चुनावी सभा को किया, कांग्रेस और गठबंधन पर जमकर साधा निशाना, रैली के दौरान हुए सड़क हादसे में तीन की मौत, एक गंभीर रूप से घायल | New India Times
उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने चुनावी रैली को संबोधित किया। उन्होंने कांग्रेस और विपक्षी पार्टियों के गठबंधन पर जमकर निशाना साधा। श्री मोदी ने कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा कि जो पार्टी पहले चरण के चुनाव से पहले खुद को प्रधानमंत्री पद का उम्मीदवार मान रही थी वह अब खुद को वोट कटवा पार्टी मानने लगी है, यह कांग्रेस के पतन का जीता-जागता सबूत है। उन्होंने कहा कि इन लोगों को पता है कि मोदी को हराना है तो उसे नीचे गिराना होगा इसलिए रोज झूठे आरोप लगाये जा रहे हैं।

प्रधानमंत्री ने कहा कि ‘वोट काटना, देश बांटना और कैबिनेट का अध्यादेश फाड़ना ही कांग्रेस की पहचान है। चौथे चरण के बाद कुछ बातें निकलकर आई हैं, जो गौर करने लायक हैं। नामदार कह रहे थे कि वे मोदी के आभामंडल से डरते हैं। अब वे कह रहे हैं कि मोदी से तब तक जीत नहीं सकते जब तक उसकी मेहनत, ईमानदारी और देशभक्ति पर दाग ना लगा दें।’

कांग्रेस का पूरा ध्यान मोदी की छवि खराब करने पर: पीएम मोदी
मोदी ने कहा, ‘रोज मोदी पर कीचड़ उछाला जाता है, रोज झूठ बोला जाता है। राफेल का शिगूफा ले आए और झूठ बोला। अपने पूरे इकोसिस्टम को उन्होंने इस झूठ के प्रचार में लगा दिया। कांग्रेस का एक ही काम है मोदी की छवि खराब करना। जब ये लोग मुझे कोई नुकसान नहीं पहुंचा पाए, तो मेरी छवि को नुकसान पहुंचाना चाहते हैं।’
दया शंकर पांडेय प्रतापगढ़

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 39 लोकसभा प्रतापगढ़ सीट के भाजपा प्रत्याशी संगम लाल गुप्ता व सुल्तान पुर प्रत्याशी मेनिका गांधी के लिए हुए रैली को संबोधित किया। रैली में उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी मौजूद रहे। लगभग 50 हजार जनता को प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने 40 मिनट तक संबोधित किया।

रैली के दौरान हुए सड़क हादसे में तीन की मौत, एक ही हालत गंभीर

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने प्रतापगढ़ में चुनावी सभा को किया, कांग्रेस और गठबंधन पर जमकर साधा निशाना, रैली के दौरान हुए सड़क हादसे में तीन की मौत, एक गंभीर रूप से घायल | New India Times

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के रैली के दौरान सुखपाल नगर चौराहा के पास हाइवे पर एक टैक्सी ने चार लोगों को कुचल दिया जिससे तीन लोगों की मौत हो गई जबकि एक की हालत गंभीर है।

मृतकों व घायल का नाम

1. सुमन मौर्या पत्नी सजन लाल मौर्य।

2. ननका देवी 55 वर्ष पत्नी लल्लू राम प्रजापति।

3. नीरज 03 वर्ष।

घायल- गुड़िया देवी 25 वर्ष पत्नी मुन्नु।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article