भोपाल लोकसभा सीट से कांग्रेसी प्रत्याशी दिग्विजय सिंह का जहांगीराबाद में हुआ भव्य स्वागत | New India Times

नसीम शेख, भोपाल (मप्र), NIT:

भोपाल लोकसभा सीट से कांग्रेसी प्रत्याशी दिग्विजय सिंह का जहांगीराबाद में हुआ भव्य स्वागत | New India Times

भोपाल लोकसभा सीट से कांग्रेसी प्रत्याशी व मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह का आज चिकलोद रोड़ जहांगीराबाद में फूल मालाओं और आतिशबाजी के साथ भव्य स्वागत किया गया।

30 वर्षो से भारतीय जनता पार्टी के कब्ज़े में रही भोपाल लोकसभा सीट को कांग्रेस इस लोकसभा चुनाव में भाजपा से छीनकर अपनी झोली में डालने के लिए पूरी ताकत लगा रही है। कांग्रेस अपनी कोशिशो में किसी किस्म की चूक नहीं करना चाहती इसलिए दिग्विजय सिंह को जिताने के लिए कांग्रेस ने अब तक नवजोत सिंह सिद्धू और सिने अभिनेता राज बब्बर की भोपाल के अंदर सभाए कराकर अपनी ताकत दिखा दी है। भोपाल की आठों विधानसभा सीटों पर भी कांग्रेस के नेता और कार्यकर्त्ता एकजुटता का परिचय देकर पूरी तन्मन्यता के साथ दिग्विजय सिंह को जिताने के लिए प्रचार कर लोगों से कांग्रेस के लिए वोट करने की अपील कर रहे हैं।

आज फिर कांग्रेस ने अपनी लोकसभा चुनाव की तैयारी को दर्शाते हुए चिकलोद रोड़ जहांगीराबाद में हज़ारों के हुजूम ने दिग्विजय सिंह का फूल मालाओ और आतिशबाजी से भव्य स्वागत करते हुए भोपाल को कांग्रेसमय कर दिया है। दिग्विजय सिंह के इस भव्य स्वागत समारोह में कांग्रेस के सभी बड़े नेता कार्यकर्त्ता और आमजन मौजूद थे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.