नेपाल बॉर्डर पर पुलिस और सीआईएसएफ ने चलाया सघन चेकिंग अभियान, नेपाल से आने व जाने वाले लोगों की हो रही है सघन जांच | New India Times

फराज़ अंसारी, ब्यूरो चीफ, बहराइच (यूपी), NIT:

नेपाल बॉर्डर पर पुलिस और सीआईएसएफ ने चलाया सघन चेकिंग अभियान, नेपाल से आने व जाने वाले लोगों की हो रही है सघन जांच | New India Times

लोकसभा चुनाव को सकुशल सम्पन्न कराने के लिए आज रुपईडीहा थाना कोतवाली प्रभारी निरीक्षक मधुपनाथ मिश्र ने नेपाल बॉर्डर पर सीआईएसएफ जवानों के साथ नेपाल बॉर्डर पर सघन चेकिंग अभियान चलाया। नेपाल से आने व जाने वाले लोगों व वाहनों की बारीकी से जांच की गई। जिससे 6 मई को होने वाला मतदान सकुशल सम्पन्न हो सके। जवान सुबह से ही बॉर्डर पर लोगों की जांच करने तल्लीन हैं। नेपाल से भारत में प्रवेश करने वाले छोटे व बड़े वाहनों की भी विधवत जांच की जा रही है। नेपाल से भारत में प्रवेश करने वाले लोगों के डॉक्युमेंट्स भी देखे जा रहे हैं। नेपाल बॉर्डर पर पुलिस ने बैरियर लगा कर बैरिकेटिंग भी कर दी है।

नेपाल बॉर्डर पर पुलिस और सीआईएसएफ ने चलाया सघन चेकिंग अभियान, नेपाल से आने व जाने वाले लोगों की हो रही है सघन जांच | New India Times

रुपईडीहा थाना कोतवाली प्रभारी निरीक्षक मधुप नाथ मिश्र ने जानकारी देते हुए बताया कि बहराइच जनपद में 06 मई को मतदान होना है। इसी को लेकर बॉर्डर पर चौकसी बरती जा रही है।

सीसीटीवी कैमरे से भी हो रही है बॉर्डर पर निगरानी

नेपाल बॉर्डर पर पुलिस और सीआईएसएफ ने चलाया सघन चेकिंग अभियान, नेपाल से आने व जाने वाले लोगों की हो रही है सघन जांच | New India Times

अराजकतत्वों पर पैनी नज़र रखने के लिए रुपईडीहा पुलिस ने बॉर्डर को सीसीटीवी कैमरों से लैस कर दिया है। पुलिस ने नो मैंस लैण्ड स्थित मिशन हॉस्पिटल के पास दोनों ओर सीसीटीवी कैमरे लगा दिए हैं। नेपाल के रास्ते भारत में प्रवेश करने वाले सभी लोगों, अपराधियों व तस्करों पर कैमरे के जरिये पैनी नज़र रखी जा रही है। पुलिस ने यह भी बताया कि रात के समय में भी हमारे जवान बॉर्डर पर नाइट विजन कैमरे से निगरानी कर रहे हैं।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.