मुण्डन संस्कार करा कर लौट रही ट्रैक्टर ट्राली पलटने से पांच लोगों की मौत | New India Times

इकरार अहमद, ब्यूरो चीफ, हरदोई (यूपी), NIT:

मुण्डन संस्कार करा कर लौट रही ट्रैक्टर ट्राली पलटने से पांच लोगों की मौत | New India Times

मुण्डन संस्कार करा कर ट्रैक्टर ट्राली से लौट रहे पांच लोगों की दुर्घटना में मौत हो गयी जबकि आधा दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए हैं जिनमें महिला, पुरूष व बच्चे शामिल हैं। घायलों की हालत नाजुक बनी हुयी है। समाचार लिखेजाने तक मृतको की शिनाख्त नही हो सकी थी। मरने वालो में भी महिला व पुरूष शामिल हैं। दुर्घटना स्थल के आस पास के लोगों द्वारा मिली जानकारी के अनुसार सुरसा थाना क्षेत्र के अन्तर्गत गांव से मुण्डन पिहानी थाना क्षेत्र के ग्राम कुल्लही गया हुआ था वहां से घर परिवार व रिश्तेदार ट्रैक्टर ट्राली से वापस लौट रहे थे तभी रास्ते में हरदोई-पिहानी मार्ग पर बरगावां गांव के पास ट्रैक्टर-ट्राली अनियन्त्रित होकर पलट गयी जिससे ट्रैक्टर ट्राली में सवार लगभग एक दर्जन से अधिक लोग
ट्रैक्टर-ट्राली के नीचे दब गये। चीख पुकार सुनकर आसपास के लोग जब तक वहां पहुंचे और ट्रैक्टर ट्राली के नीचे दबे लोगों को बाहर निकाला तब तक तीन
लोगों की मौके पर ही मौत हो चुकी थी जबकि घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा गया। अस्पताल लाते समय दो लोगों ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। जबकि अन्य गंभीर रूप से घायल आधा दर्जन लोगों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। गंभीर रूप से घायल ट्रैक्टर ट्राली सवार एक दूसरे को पहचान भी नहीं पा रहे हैं जिससे उनकी शिनाख्त भी होना मुश्किल है। वही कोतवाली देहात पुलिस मृतक व घायलों के परिजनों से सम्पर्क करने का प्रयास कर रहे हैं।
इस घटना के बाद हरदोई-पिहानी मार्ग घटना स्थल पर सैकड़ों की संख्या में लोगों की भीड इकठ्ठा हो गयी जिससे सड़क पर जाम जैसा माहौल पैदा हो गया। सूचना पर
पहुंची पुलिस नें किसी तरह से भीड़ को हटवाया और इसके बाद ही यातायात सुचारू रूप से शुरू कराया जा सका।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.