कार और मोटरसाइकिल की टक्कर में बाइक सवार एक की मौत दूसरा घायल | New India Times

पीयूष मिश्रा, ब्यूरो चीफ, सिवनी (मप्र), NIT:

कार और मोटरसाइकिल की टक्कर में बाइक सवार एक की मौत दूसरा घायल | New India Times

थाना नैनपुर के ग्राम पंचायत सर्रा के सर्रा चौराहा पर गुरुवार की सुबह एक इको फोर्ट और मोटरसाइकिल सवार में आमने सामने से जोरदार टक्कर हो गई जिससे बाइक पर दो लोग घायल हो गए जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां इलाज के दौरान एक की मौत हो गई।

कार और मोटरसाइकिल की टक्कर में बाइक सवार एक की मौत दूसरा घायल | New India Times

मिली जानकारी के अनुसार टक्कर इतनी जल्दी और जोरदार हुई की दोनों चालकों में से किसी को मौका नही मिला की वाहन की गति कम कर सकें। चंपा शंकर एम्बुलेन्स को खबर मिलने पर थाना प्रभारी नैनपुर को सूचना दी गई। डायल 100 और 108 एम्बुलेंस की मदद से दोनों घायलों को होस्पिटल नैनपुर लाया गया वहां से सुदामा बट्टी पिता पुसाम बट्टी पाठा सिहोरा 30 वर्ष और साथी सुरेन्द उइके घूरवाड़ा को मण्डला रिफर किया गया जहां सिर में चोट के कारण सुदामा ने दम तोड़ दिया। सुदामा ग्राम पंचायत पाठा सीहोरा के सरपंच का भतीजा था जो भाई बहन में अकेला था वही सुरेंद्र के पैर में फ्रेक्चर आया है जो मण्डला होस्पिटल में भर्ती है। इको फोर्ट में बुआ बिछिया हाॅस्पिटल में पोस्टेड मनोज सोंन केशरी का परिवार था जिस में उनकी पत्नी, बच्ची और साडू भाई की फेमली थी, दुर्घटना में सब को हल्की चोट है जो मण्डला के योगीराज हॉस्पिटल में भर्ती है जो मण्डला से सिवनी जा रहे थे। घटना की वजह दोनों गाड़ी की स्पीड और मोटर सायकिल सवार का अचानक गाँव की सड़क से मेन रोड पर आ जाना बताया गया है। वहीं ब्रेकर का आभाव भी है जहां से सड़कें गांव से निकल कर मेन रोड में मिलती है। सुदामा का शव का पोस्ट मार्टम करा के शव परिजनों को सौप दिया गया जहां उसका अंतिम संस्कार कर दिया गया है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.