मतदाता जागरूकता अभियान के तहत हाट बाजार मेें भी मतदान के लिए चलाया गया जागरूकता अभियान | New India Times

पंकज शर्मा, ब्यूरो चीफ, धार (मप्र), NIT:

मतदाता जागरूकता अभियान के तहत हाट बाजार मेें भी मतदान के लिए चलाया गया जागरूकता अभियान | New India Times

लोकसभा निर्वाचन 2019 के लिए स्वीप प्लान अन्तर्गत मतदाता जागरूकता अभियान निरंतर जारी है। इसी कड़ी मेें आज ग्राम पंचायत सेमलीपुरा के साप्ताहिक हाट बाजार मेें दिनांक 19 मई 2019 को मतदान करने के लिये कलश यात्रा, रैली निकालकर मतदान के लिए मतदाताओं को शपथ दिलाई गई। मतदान का प्रतिशत बढाने के लिए सुश्री राधा डावर मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत तिरला के नेतृत्व विभिन्न गतिविधियो चलाई जा रही है।उक्त हाट बाजार में आसपास की 10 ग्राम पंचायत के ग्रामीण हाट बाजार करने आते है ।इस प्रकार के हाट बाजार मेें लोकसभा निर्वाचन 2019 के लिए मतदाताओं को जागरूक किया जा रहा है। मतदाता जागरूकता अभियान के तहत हाट बाजार मेें भी मतदान के लिए चलाया गया जागरूकता अभियान | New India Times

इस कार्यक्रम मेें सुश्री राधा डावर मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत तिरला, श्री गणेश सूर्यवंशी (ब्लॉक समन्वयक ग्रामीण आवास मिशन), श्री हेमन्त जैन (सहायक विकास विस्तार अधिकारी), क्लस्टर की ग्राम पंचायतों के सचिव सुरभान, अमृत मकवाना, ग्राम रोजगार सहायक धनसिंह कटारे, उदित पाल चौहान, भियान, अमर सिंह डोडवे, सुमेर वास्केल, शिक्षक गण, आँगनवाड़ी कार्यकर्ता व गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.