ग्वालियर संसदीय सीट के लिए 18 उम्मीदवार मैदान में | New India Times

पवन परूथी/गुलशन परूथी, ग्वालियर (मप्र), NIT:

ग्वालियर संसदीय सीट के लिए 18 उम्मीदवार मैदान में | New India Times

लोकसभा चुनाव 2019 के लिए ग्वालियर लोकसभा क्षेत्र 03 के लिए अभ्यर्थी निर्धारित हो गए हैं। अब ग्वालियर संसदीय सीट पर चुनाव मैदान में 18 उम्मीदवार हैं। लोकसभा चुनाव में एक अभ्यर्थी के लिए व्यय सीमा 70 लाख रूपए निर्धारित है। अभ्यर्थी इसी व्यय सीमा के दायरे में अपना चुनावी खर्च करें। अभ्यर्थियों को चुनावी खर्च की जानकारी व्यय टीम को भी देना होगी। यह बात ग्वालियर कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री अनुराग चौधरी ने व्यय लेखा संबंधी बैठक में कही। निर्वाचन मदों के लिए निर्धारित रेट लिस्ट एवं व्यय अनुवीक्षण संबंधी अनुदेशों का सार संग्रह की सीडी भी अभ्यर्थियों को प्रदान की गई। शनिवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में व्यय लेखा संबंधी बैठक एवं प्रशिक्षण का आयोजन किया गया। बैठक में ग्वालियर संसदीय सीट पर चुनाव लड़ रहे अभ्यर्थी एवं राजनैतिक दलों के पदाधिकारी उपस्थित थे।

By nit