राजस्थान में प्रथम चरण में 13 लोकसभा सीटों के लिए कल सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक डाले गए वोट | New India Times

अशफाक कायमखानी, जयपुर (राजस्थान), NIT:

राजस्थान में प्रथम चरण में 13 लोकसभा सीटों के लिए कल सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक डाले गए वोट | New India Times

राजस्थान में प्रथम चरण में 13 लोकसभा सीटों के लिए सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक वोट डाले गए। प्रदेश में भीषण गर्मी में भी मतदान केन्द्रों पर मतदातओं की भीड़ रही। लोगों ने अपनी जिम्मेदारी को निभाई और जमकर मतदान किया जिससे वर्ष 2014 लोकसभा चुनाव के पहले चरण की वोटिंग का रिकॉर्ड टूट गया।

पिछले लोकसभा चुनाव में 20 लोकसभा सीटों पर 63.25 प्रतिशत मतदाना हुआ था। इन्हीं 13 सीटों पर हुए मतदान का प्रतिशत 64.23 रहा था। इस बार 13 सीटों पर छह बजे तक 66.34 प्रतिशत से अधिक वोटिंग हुई है। हालांकि अंतिम वोटिंग प्रतिशत आने तक बढ़ोत्तरी होगी।

निर्वाचन विभाग के अनुसार इन सीटों पर सुबह सात बजे सुरक्षा व्यवस्था के बीच मतदान शुरु हुआ और शाम बजे तक 66.34 प्रतिशत मतदान हुआ। इन सीटों पर छिटपुट घटनाओं को छोड़कर मतदान शांतिपूर्ण रहा।

वोट देकर घर पहुंचा, हुई मौत
प्रतापगढ़: जिले के हथुनिया थाना इलाके के ठिकरिया में मतदान के बाद घर पहुंचे वृद्ध की मौत हो गई। पूर्व उप सरपंच विनोद सुथार ने बताया कि ठिकरिया बूथ पर जसवंतपुरा का कनीराम नायक (65) दोपहर में बूथ पर वोट देने आया। वोट देकर घर पहुंचते ही उसकी तबीयत खराब होने पर कुछ ही देर में मौत हो गई। इस संबंध में कोई रिपोर्ट नहीं दी गई है।

पिता का निधन फिर भी मतदान

बीगोद (भीलवाड़ा): पिता के निधन के दुख के बावजूद लोकतंत्र की मजबूती के लिए परिजनों ने मतदान किया। कस्बे में रामचन्द्र कुमावत (62) का मतदान के दिन सोमवार को निधन हो गया था। इसके बाद भी पिता रामंचद्र की अंत्येष्टि करने के बाद उनका बेटा धन्ना लाल पूरे परिवार के साथ मतदान करने पहुंचा। धन्ना लाल ने कहा कि होनी को कोई नहीं टाल सकता। पिता की मौत से दुखों का पहाड़ टूटा है, लेकिन लोकतंत्र मजबूती के लिए मतदान भी जरूरी था।

वोट डालते समय प्रसव पीड़ा
उदयपुर: झाडोल विधानसभा के जुड़ा बूथ पर वोटिंग के दौरान एक महिला को वोट डालते समय अचानक प्रसव पीड़ा हो गई उसके बाद बूथ पर मौजूद उस के परिजन व वहाँ मौजूद प्रसाविका अंजू जाट ने उसे तुरंत जुड़ा उप स्वास्थ केंद्र पर ले गए महिला का प्रसव करवाया गया।

80 किलोमीटर साइकिल चलाकर दिया मतदान का संदेश
टोंक: राजधानी के वरिष्ठ कार्डियोलॉजिस्ट डॉ जी एल शर्मा ने जयपुर से अपने गांव सोडा तक साइकिल चलाकर पहुंचे। डॉ. शर्मा ने मतदान करने आए गांवों के लोगों से अपील कर सभी महिला-पुरुषों को मतदान कर लोकतंत्र के निर्माण में सहयोग करने को कहा।

राजस्थान में प्रथम चरण में 13 लोकसभा सीटों के लिए कल सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक डाले गए वोट | New India Times

13 सीटों पर वर्ष 2019 में मतदान प्रतिशत

टोंक-सवाईमाधोपुर: 61.17 प्रतिशत
अजमेर: 62.96 प्रतिशत

पाली: 62.39 प्रतिशत
जोधपुर: 67.28 प्रतिशत
बाड़मेर: 71.61 प्रतिशत
जालोर: 65.11 प्रतिशत
उदयपुर: 68.67 प्रतिशत
बांसवाड़ा-डूंगरपुर: 71.17 प्रतिशत
चित्तौडगढ़: 70.77 प्रतिशत
राजसमंद: 61.94 प्रतिशत
भीलवाड़ा: 64.56 प्रतिशत
कोटा: 68.47 प्रतिशत
झालावाड़-बारां: 70.86 प्रतिशत।

13 सीटों पर वर्ष 2014 में मतदान प्रतिशत
टोंक-सवाईमाधोपुर: 61.01
अजमेर: 68.65
पाली: 57.47
जोधपुर: 62.22
बाड़मेर: 72.44
जालौर: 59.60
उदयपुर: 65.42
बांसवाड़ा: 68.82
चित्तौडग़ढ़: 64.31
राजसमंद: 57.59
भीलवाड़ा: 62.84
कोटा: 65.96
झालावाड़-बारां: 68.66 प्रतिशत।

By nit