मतदान जागरूकता अभियान के तहत रैली निकाल कर मतदाताओं को किया गया जागरूक | New India Times

पंकज शर्मा, ब्यूरो चीफ, धार (मप्र), NIT:

मतदान जागरूकता अभियान के तहत रैली निकाल कर मतदाताओं को किया गया जागरूक | New India Times

मतदान जागरूकता अभियान के तहत जिले मेें संचालित स्वीप के अन्तर्गत विभिन्न गतिविधियां निरंतर जारी हैं। इसी कड़ी में लोकसभा निर्वाचन -2019 के तहत मतदान केंद्र प्रेमनगर (तिरला) मेंं मतदान के प्रति जागरूकता का संदेश संबंधित रैली नगर के प्रमुख मार्गो पर रैली निकालकर ग्रामीणों में मतदान के प्रति जागरूकता का संदेश दिया और रैली मेें मतदान संबंधित नारे “सारे काम छोड दो सबसे पहले वोट दो” लगाए गए।

मतदान जागरूकता अभियान के तहत रैली निकाल कर मतदाताओं को किया गया जागरूक | New India Times

इसके पश्चात मतदान केंद्र पर द्विव्यांग, वृद्धाजन एवं वरिष्ठ नागरिकों का पुष्पमाला व श्रीफल के साथ स्वागत सुश्री राधा डावर मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत तिरला द्वारा किया गया और मतदान सुनिश्चित करने के लिए प्रेरित किया गया। इस रैली मेें शिक्षक -शिक्षिका, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता सहित अन्य विभाग के अधिकारी /कर्मचारी व गणमान्यनागरिक मौजूद रहे है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article