फराज़ अंसारी, ब्यूरो चीफ, बहराइच (यूपी), NIT:

बहराइच जिले के तेजवापुर ब्लाक के खंड शिक्षा अधिकारी संतोषी राना ने आदर्श आचार संहिता का उलंघन कर कई अध्यापको की संबंद्धता कर ईमानदारी का ढिंढोरा पीट रहे हैं । जिसकी जानकारी होने पर सामाजिक कार्यकर्ता राम प्रसाद ने डीएम बहराइच से शिकायत की है। शिकायती पत्र में उन्होंने लिखा है कि प्राइमरी स्कूल खालेपुरवा द्वतीय से प्राइमरी स्कूल ढुढैला, प्राथमिक स्कूल साईंपुरवा बौकहा से प्राथमिक स्कूल धोबहा, प्राथमिक स्कूल बीरशाह पुर से प्राइमरी स्कूल ढुढैला और फिर जूनियर गनियापुर, प्राइमरी स्कूल लक्खाबौडी से प्राइमरी स्कूल खालेपुरवा द्वतीय व त्रितय जूनियर तैतरा में पहले दो अध्यापक हैं और बगल में प्राइमरी स्कूल में तीन अध्यापक पहले से हैं फिर भी मनमाने ढंग से अटैच कर दिया गया है जिसकी जाँच करवाने की मांग भी सामाजिक कार्यकर्ता ने की है।
