बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ एवं मतदाता जागरूकता अभियान के अंतर्गत कार्यक्रम का हुआ आयोजन | New India Times

हाशिम अंसारी, ब्यूरो चीफ, सीतापुर (यूपी), NIT:

बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ एवं मतदाता जागरूकता अभियान के अंतर्गत कार्यक्रम का हुआ आयोजन | New India Times

बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान तथा मतदाता जागरूकता अभियान के अंतर्गत एक कार्यक्रम का आयोजन लालपुर बाजार में ओम कमल पब्लिक इंटर कॉलेज में आयोजित किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि तहसीलदार लहरपुर ने अपने उद्बोधन में कहा हमें यह प्रेरणा लेने की जरूरत है कि हम हर हाल में अपनी बेटियों को अच्छी से अच्छी शिक्षा दिलाएंगे और लड़के और लड़कियों में कोई भेदभाव नहीं करेंगे और 18 वर्ष आयु पूर्ण कर चुके सभी छात्र-छात्राओं व मतदाताओं से मेरी अपील है कि वह अपने निकट के पोलिंग बूथ पर जाकर अपना मतदान अवश्य करें उन्होंने बताया कि छात्राओं एवं महिलाओं से मेरा खासकर विनम्र निवेदन है कि वह पहले मतदान फिर जलपान इस स्लोगन को पूर्णता: सिद्ध करके दिखाएंगे।

कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे ओमप्रकाश मिश्र जी ने कहा कि जहां नारियों की पूजा होती है वहां देवता निवास करते हैं। कार्यक्रम का संचालन करते हुए समाजसेवी मोहम्मद हसीन अंसारी ने बताया कि आज समय आ गया है कि लड़के और लड़कियों को एक समान और हमें बेटों के समान अपनी बेटियों को भी अच्छी शिक्षा ग्रहण करानी होगी तभी हमारा देश प्रगति की ओर अग्रसर हो सकेगा।

पापा दुनिया जीत के में दिख ला दूंगी,

अपनी नजर से दूर मुझे तो जाने दो।

फिर तो यह आगे बढ़ती ही जाएगी,

बचपन के हाथों में मैं चांद आ जाने दो।

विद्यालय प्रधानाचार्य दिव्य कृष्ण मिश्रा ने आए हुए सभी अतिथियों का स्वागत किया इस मौके पर गरुड़ध्वज मिश्र, सच्चिदानंद मिश्रा, जसवंत वर्मा तथा शिक्षक ललित मोहन शहनवाज शैलेंद्र वर्मा, सारिक, विनय शुक्ला, अंकित दिक्षित, दीपक वर्मा, अनूप, कपिल, सरिता मिश्रा, रीता, विनीता, आशा, प्राची आदि अध्यापक उपस्थित रहे तथा क्षेत्र के गणमान्य नागरिक ओम कमल पब्लिक इंटर कॉलेज लालपुर के छात्र एवं छात्राओं ने शत-प्रतिशत मतदान करने की शपथ ली और लोगों को बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ के बारे में जागरूक किया।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.