पंकज शर्मा, ब्यूरो चीफ, धार (मप्र), NIT:

लोकसभा निर्वाचन के तहत आज थाना प्रभारी श्री सवाई सिंह नागर के नेतृत्व में तिरला नगर के प्रमुख मार्गो पर फ्लैग मार्च किया गया।
लोकसभा निर्वाचन निर्विवाद व शांति पूर्ण रूप से सम्पन्न हो, उसके लिये जवानों ने नगर के विभिन्न मार्गों पर कदमताल करते हुए फ्लैग मार्च किया। थाना प्रभारी श्री सवाई सिंह नागर द्वारा लोकसभा निर्वाचन को ध्यान मेें रखते हुए वाहनों की संघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है तथा चेकिंग अभियान के माध्यम से प्रत्येक वाहनों पर नजर रखी जा रही है।
