पूण्य सम्राट की दूसरे पुण्यतिथि पर होंगे अनेक धार्मिक आयोजन | New India Times

रहीम शेरानी/मुकेश वसुनिया, झाबुआ (मप्र), NIT:

पूण्य सम्राट की दूसरे पुण्यतिथि पर होंगे अनेक धार्मिक आयोजन | New India Times

झाबुआ जिले के राणापुर में पूण्य सम्राट आचार्य श्री जयंतसेन सूरीश्वरजी के दूसरे पुण्यतिथि के अवसर पर श्री राजेन्द्र जैन नवयुवक परिषद शाखा राणापुर द्वारा सकल जैन श्वेताम्बर श्री संघ की निश्रा 26 अप्रैल को अनेक आयोजन किये जायेंगे।

परिषद अध्यक्ष पवन नाहर ने बताया कि श्री मुनिसुव्रत स्वामी जिनालय में सुबह 6.30 बजे भक्ताम्बर पाठ, गुरु गुण एक्कीसा व जयंतसेन पाठ , 8 बजे स्नात्र पूजन लाभार्थी गौरव लाला मेहता, सुबह 11.30 बजे सामूहिक आयम्बिल,1 बजे से सामूहिक सामायिक, 2 बजे पूण्य सम्राट की अष्टप्रकारी पूजन लाभार्थी रतनलाल नाहर, 5 बजे श्री राजराजेंद्र गौपाल गौशाला में गौग्रास, शाम को 7 बजे सामूहिक प्रतिक्रमण, 8 बजे आरती और नवकार एवं गुरु मंत्र जाप कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। आयम्बिल के लाभार्थी दिनेशचन्द्र नाहर तथा आयम्बिल प्रभावना चन्द्रसेन कटारिया, मदनलाल नाहर की और से दी जावेगी।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.