धार्मिक फैंसी ड्रेस और महावीर संदेश भाषण प्रतियोगिता में नन्हे-मुन्ने बच्चों ने दी मनमोहक प्रस्तुति | New India Times

रहीम शेरानी, ब्यूरो चीफ, झाबुआ (मप्र), NIT:

धार्मिक फैंसी ड्रेस और महावीर संदेश भाषण प्रतियोगिता में नन्हे-मुन्ने बच्चों ने दी मनमोहक प्रस्तुति | New India Times

झाबुआ जिले के राणापुर अ.भा.श्रीराजेन्द्र जैन नवयुवक परिषद ने श्री मुनिसुव्रत स्वामी जिनालय यतींद्र ज्ञान मन्दिर में महावीर जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में श्री यतीन्द्र जयन्त पाठ शाला के नन्हे मुन्ने बच्चों की धार्मिक फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता एवं महावीर सन्देश भाषण प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। बच्चों ने अलग-अलग वेशभूषा में सज-धज कर जैन धर्म महावीर भगवान के बारे में अपना संदेश उपस्थित समाजजनों के सामने प्रदर्शित किया। धार्मिक फैंसी ड्रेस में वेदि नाहर, चन्दनबाला, लक्छित कटारिया, श्रवण कुमार, हितांश नाहर, मोक्ष कटारिया, यम, नेमि सालेचा छोटी साध्वी बनी। वही पाठशाला की दिव्य जैन, हनी कटारिया, प्रिंषी कटारिया, निधि सालेचा, प्रक्चा कटारिया, मोक्ष नाहर, आदि नाहर, तोशी नाहर, जैनम सालेचा ने महावीर सन्देश विषय पर अपने विचार रखे। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मनोहरलाल नाहर और विमल कटारिया थे। अतिथियों ने दीप प्रज्वलन कर कार्यकम की शुरुआत की।

धार्मिक फैंसी ड्रेस और महावीर संदेश भाषण प्रतियोगिता में नन्हे-मुन्ने बच्चों ने दी मनमोहक प्रस्तुति | New India Times

निर्णायक भावना कटारिया और दीपिका सालेचा थे। धार्मिक फैंसी ड्रेस में प्रथम लक्छित कटारिया रहे, द्वितीय नेमि सालेचा ओर वेदि नाहर तथा तृतीय मोक्छील कटारिया रहे। महावीर संदेश प्रतियोगिता में तोशी नाहर प्रथम, आदि नाहर द्वितीय व हनी कटारिया तृतीय रहे। शेष सभी प्रतियोगी को सांत्वना पुरस्कार दिया जावेगा। महावीर सन्देश विषय पर परिषद के हितेश जैन, विनय कटारिया, रजनीश नाहर, शेलेन्द्र कटारिया, प्रवीण नाहर, ललित सालेचा, महिला परिषद से भावना कटारिया, रेखा कटारिया, नेहा नाहर, सिमा सालेचा ने भी अपने शब्दों से महावीर सन्देश विषय पर अपने बात रखी। संचालन जितेन्द्र सालेचा ने किया और आभार परिषद अध्यक्ष पवन नहार ने माना ।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.