आदिवासी नेता प्रताप रावत डाबड़ी रतलाम- झाबुआ लोकसभा सीट से लडेंगे निर्दलीय प्रत्याशी रूप में चुनाव | New India Times

रहीम शेरानी/बृजेश खंडेलवाल, अलीराजपुर (मप्र), NIT:

आदिवासी नेता प्रताप रावत डाबड़ी रतलाम- झाबुआ लोकसभा सीट से लडेंगे निर्दलीय प्रत्याशी रूप में चुनाव | New India Times

अलीराजपुर जिले के जोबट क्षेत्र के ग्राम डाबड़ी निवासी एवं कद्दावर आदिवासी नेता प्रताप रावत कई वर्षों से कांग्रेस में रहते हुए सक्रिय भूमिका निभा रहे थे मगर विगत विधान सभा चुनाव से कांंग्रेस पार्टी के नेताओं द्वारा लगातार उलाहना का सामना करने वाले भिलाला समाज के कद्दावर आदिवासी नेता प्रताप रावत डाबड़ी अब रतलाम- झाबुआ लोकसभा सीट क्रमॉक 24 से निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में चुनाव लड़ेंगे।

प्रताप रावत ने बताया की विगत कई वर्षों से कांग्रेस के हित में काम किया है एवं विधायक और सांसद के चुनाव में अपने अपने क्षेत्रों से कांग्रेस को अच्छी लीड बहुमत से जीत आया है मगर विगत वर्ष से कांग्रेस के आला नेताओं द्वारा पक्षपाती रवैया एवं परिवारवाद को बढ़ावा देते हुए क्षेत्रीय कार्यकर्ताओं की नजरअंदाज किया जा रहा है। अब मैं रतलाम झाबुआ संसदीय क्षेत्र से निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में चुनाव लड़ने जा रहा हूं। इस बाबत मेरी संपूर्ण क्षेत्र के लोगों से संपर्क किया गया है जहां से मुझे भारी मात्रा में जन सहयोग प्राप्त होने की आशा है। मैं जनता के हित में लड़ाई लड़ने के लिए एवं क्षेत्र के विकास के लिए लोकसभा क्षेत्र 24 रतलाम-झाबुआ से निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में चुनाव लडूंगा।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.