मदरसों की मान्यता का ऑनलाइन होगा नवीनीकरण | New India Times

अबरार अहमद खान, भोपाल (मप्र), NIT:

मदरसों की मान्यता का ऑनलाइन होगा नवीनीकरण | New India Times

राज्य मदरसा बोर्ड द्वारा शिक्षा सत्र 2019-20 के लिये मदरसों की मान्यता के नवीनीकरण के लिये 31 मई तक ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किये गये हैं। एम.पी.ऑनलाइन के अधिकृत पोर्टल पर आवेदन किये जा सकेंगे। ऑनलाइन आवेदन से संबंधित आवश्यक सर्कुलर और अभिलेखों की विस्तृत जानकारी मदरसा बोर्ड की अधिकृत बेवसाइट mpmb.org.in और एमपी ऑनलाइन के पोर्टल पर मदरसा बोर्ड पेज पर उपलब्ध कराई गई है।

सचिव, मदरसा बोर्ड ने राज्य के समस्त जिला शिक्षा अधिकारियों को सूचना भेजकर अवगत कराया है कि ऑनलाइन आवेदन करने की निर्धारित समय सीमा नहीं बढ़ाई जा सकेगी। बोर्ड से संबद्धता प्राप्त समस्त मदरसों को सूचित किया गया है कि निर्धारित अवधि में आवेदन करें। साथ ही आवेदन की एक प्रति समस्त दस्तावेजों के साथ मदरसा बोर्ड के प्रदेश कार्यालय में भिजवायें।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.