तलवार सहित शातिर बदमाश गिरफ्तार | New India Times

संदीप शुक्ला, ब्यूरो चीफ, ग्वालियर (मप्र), NIT:

तलवार सहित शातिर बदमाश गिरफ्तार | New India Times

पुलिस थाना कोतवाली टीम ने दाना ओली लश्कर से शातिर चोर, लुटेरा व ठग विकाश मौर्य उर्फ अन्नू उर्फ मालती पुत्र राकेश मौर्य उम्र 24 वर्ष को एक तलवार सहित गिरफ्तार किया है। यह पुलिस कार्यवाही से बचने के लिये किन्नर का भेष धारण कर लेता है। यह थाना कोतवाली में वर्ष 2016 में दीवान नर्सिंग होम हुजरात रोड से 4 गैस सिलेंडर चुराने के मामले में गिफ्तार किया जा चुका है। थाना पड़ाव में वर्ष 2018 मेें इसने अपने साथी
नीरज जाटव निवासी सिकन्दर कम्पू व महेश वंशकार निवासी गिरवाई के साथ सरोज प्रजापति से 6500 रूपये व सामान लूट लिये थे। यह लोगों को सस्ते एलईडी TV व गैस सिलेंडर व सामान दिलाने का लालच देकर रूपये ठग लेता है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.