सड़क दुर्घटना में पति-पत्नी की मौत | New India Times

संदीप शुक्ला/चेतन रजक, ग्वालियर (मप्र), NIT:

सड़क दुर्घटना में पति-पत्नी की मौत | New India Times

नेशनल हाइवे नंबर 75 पर एक तेज रफ्तार कंटेनर ट्रक ने बाइक सवार दंपति की जान ले ली। कंटेनर ने डबरा से ग्वालियर की ओर जा रहे बाइक सवार को बेरहमी से रौंद डाला जिससे मौके पर दोनों की मौत हो गई।

मिली जानकारी के अनुसार तेज गति व लापरवाही से कंटेनर को चलाते हुए चालक ने ग्वालियर की ओर से आ रहे बाइक सवार दंपति को सड़क किनारे कुचल दिया जिससे दंपति की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। घटना टेकनपुर चौकी के अंतर्गत आने वाले टेकनपुर क्षेत्र की। टेकनपुर पुलिस थाना प्रभारी आनंद कुमार एवं पीएसआई हर्ष चौधरी ने मौके पर पहुंचकर दोनों शवों को पीएम हाउस भेज दिया है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.