वी.के.त्रिवेदी, ब्यूरो चीफ, लखीमपुर खीरी (यूपी), NIT:

उत्तर प्रदेश के जनपद लखीमपुर खीरी में पुलिस अधीक्षक महोदया खीरी के निर्देशन में सम्पूर्ण जनपद में अपराध की रोकथाम व अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के दौरान आज दिनांक 14-04-19 को कोतवाली सदर पुलिस द्वारा ग्राम ओदरहना नहर पुलिया के पास से चोरी की योजना बनाते हुए 2 शातिर अभियुक्तों
शाहशाह पुत्र नूर मोहम्मद निवासी भंसडिया कोतवाली सदर जनपद खीरी,मोहले पुत्र महरूम निवासी ग्राम पठाननपुरवा थाना निघासन जनपद खीरी को अवैध शस्त्र,मोबाइल व छोटा हाथी वाहन सहित गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्तगण शातिर किस्म के अपराधी हैं। जिनके विरुद्ध संपत्ति से संबंधित लगभग 1 दर्जन अभियोग पंजीकृत हैं।इस गिरफ्तार अभियुक्तगणों के पास से एक तमंचा 315 बोर व 2 जिंदा कारतूस,एक तमंचा 312 बोर व 2 जिंदा कारतूस,तीन मोबाइल सेट,एक वाहन छोटा हाथी नं० यू०पी० 31 AT 0458 बरामद किया गया है।इनकी गिरफ्तारी में उपनिरीक्षक पारस नाथ सिंह चौकी प्रभारी महेवागंज, कांस्टेबल कृष्णाशीष यादव,विजय शर्मा सहित कांस्टेबल सागर चौधरी मौजूद रहे।
