भारत-नेपाल बॉर्डर पर विदेशी मटर व काली मिर्च की तस्करी करते हुए एक तस्कर को पुलिस ने किया गिरफ्तार | New India Times

फराज़ अंसारी, ब्यूरो चीफ, बहराइच (यूपी), NIT:

भारत-नेपाल बॉर्डर पर विदेशी मटर व काली मिर्च की तस्करी करते हुए एक तस्कर को पुलिस ने किया गिरफ्तार | New India Times

भारत-नेपाल बॉर्डर पर विदेशी मटर व काली मिर्च की तस्करी करते हुए एक तस्कर को पुलिस ने रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।

भारत-नेपाल बॉर्डर पर स्थित रुपईडीहा में आज दोपहर लगभग 12 बजे बॉर्डर पिलर नंबर 31 के पास से रुपईडीहा पुलिस ने भारी मात्रा में विदेशी मटर, काली मिर्च व सुपारी की बरामदगी कर तस्कर को गिरफ्तार कर लिया है। बरामद तस्करी के माल को सीज कर माल व पकड़े गये तस्कर को पुलिस ने कस्टम के सुपर्द कर दिया है।

रुपईडीहा थाना कोतवाली प्रभारी निरीक्षक मधुप नाथ मिश्र ने बताया कि आज दोपहर करीब 12 बजे मुखबिर द्वारा सूचना मिली कि कुछ तस्कर विदेशी मटर, काली मिर्च व सुपारी की खेप नेपाल के रास्ते भारत में लाने वाले हैं। सूचना मिलते ही मैंने अपने सिपाहियों व एसएसबी के कुछ जवानों को मौके पर भेजा तभी कुछ लोग अपने सरों पर बोरे लादकर भारतीय सीमा में लेकर आ रहे थे जिन्हें देखकर जवान वहां पास में ही छिप गये। तस्कर माल को सीमा पार लेकर जैसे ही आये जवानों व सिपाहियों ने उन्हें दौड़ा लिया। इस दौरान कुछ तस्कर खुली सीमा का लाभ उठाते हुए माल को फेंक कर नेपाल भाग गये जबकि एक तस्कर को गिरफ्तार कर लिया गया। पूछने पर उसने अपना नाम शब्बीर अहमद निवासी भट्ठा मोहल्ला थाना रुपईडीहा बताया है। बरामद तस्करी के माल व पकड़े गए तस्कर को लैण्ड कस्टम रुपईडीहा को आवश्यक कार्यवाही के लिए भेज दिया गया है। पुलिस ने यह भी बताया कि फरार तस्करों की भी तलाश की जा रही है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.