वी.के. त्रिवेदी, ब्यूरो चीफ, लखीमपुर खीरी (यूपी), NIT:

उत्तर प्रदेश के जनपद लखीमपुर खीरी की तहसील गोला गोकर्णनाथ जोकि छोटी काशी के नाम से भी विख्यात है, जहां हर वर्ष चैत महीने में ऐतिहासिक चैती मेला लगता है।यह मेला पहले एक माह तक चलता था, लेकिन कुछ वर्षों से यह मेला पन्द्रह दिनों के लिए ही लगता है लेकिन इस वर्ष मेले से एक दिन और कम कर दिया गया है। इसी ऐतिहासिक चैती मेले का शुक्रवार 12.04.2019 को गोला गोकर्णनाथ नगर पालिका परिषद द्वारा ऐतिहासिक चैती मेले का शुभारंभ किया गया। इस ऐतिहासिक मेले का उद्घाटन मुख्य अतिथि के रुप में जिलाधिकारी शैलेन्द्र कुमार सिंह द्वारा फीता काटकर व दीप प्रज्वलित कर किया।

इस शुभ अवसर पर गोला नगर पालिका अध्यक्ष मीनाक्षी अग्रवाल, गोला उपजिलाधिकारी सुनन्दू सुधाकर, गोला क्षेत्राधिकारी अभिषेक प्रताप सिंह, अधिशाषी अधिकारी आर.आर. अम्बेश, तहसीलदार विपिन कुमार, गोला कोतवाली प्रभारी भानु प्रताप सिंह सहित समस्त पुलिस स्टाफ व गोला नगर पालिका परिषद के सभी सभासद मौजूद रहे। इस उद्घाटन के मौके पर जिलाधिकारी महोदय ने चैती मेले में आए हुए सभी सम्मानित नगर वासियों एवं दूर दराज से आए हुए मेलार्थियों को सम्बोधित करते हुए कहा कि इस बार चुनाव के चलते यह मेला केवल 14 दिनों का ही होगा और अपने उद्बोधन में आगे कहा कि मैंने मेले में सफाई व्यवस्था तथा सुरक्षा व्यवस्था अच्छी तरह से की है।
