मेघनगर में ऐतिहासिक कलश यात्रा के साथ सात दिवसीय धार्मिक कार्यक्रम का हुआ श्री गणेश | New India Times

रहीम शेरानी, ब्यूरो चीफ, झाबुआ (मप्र), NIT:
मेघनगर में ऐतिहासिक कलश यात्रा के साथ सात दिवसीय धार्मिक कार्यक्रम का हुआ श्री गणेश | New India Times

मेघनगर में प्रतिवर्ष अनुसार इस वर्ष भी वनेश्वर मारुति नंदन हनुमान मंदिर ग्राम फुट तालाब मंदिर पर प्रतिष्ठा की वर्षगांठ पर सात दिवसीय धार्मिक एवं रंगा रंग कार्यक्रम का श्री गणेश आज 13 अप्रैल शनिवार से ऐतिहासिक कलश यात्रा के साथ हो गया है। लगातार 7 दिनों तक चलने वाले धार्मिक कार्यक्रम की शुरुआत सुबह 10 बजे के बाद मेघनगर के साईं चौराहे से नगर के मुख्य मार्गो से होते हुए प्रदेश की प्रसिद्ध धार्मिक नगरी व देश विदेश में प्रख्यात हो चुके फुट तालाब वनेश्वर मारुति नंदन हनुमान मंदिर तक कलश यात्रा निकाली गई जिसमें हजारों की तादाद में चिलचिलाती धूप में महिलाएं सिर पर कलश लिए चल रही थी तो ऊंट, घोड़े, बग्गी में भागवत को सर पर उठाये चल रहे थे।
मेघनगर में ऐतिहासिक कलश यात्रा के साथ सात दिवसीय धार्मिक कार्यक्रम का हुआ श्री गणेश | New India Times

बैंड, बाजे, ढोल, ताशे, आकर्षक झांकियां वह अन्य राज्यों से एक से पधारे एक से बढ़कर एक कलाकार अपनी कलाओं का प्रदर्शन करते हुए पूरे लाव लश्कर के साथ लोकप्रिय समाजसेवी व वनेश्वर मारुति नंदन समिति के सदस्य श्री सुरेश चंद जैन पप्पू भैया क्षेत्र के लोकप्रिय सांसद व पूर्व मंत्री श्री कांतिलाल भूरिया, थांदला विधानसभा के लोकप्रिय विधायक श्री वीर सिंग भूरिया, समाजसेवी श्री प्रकाश राका आदि वरिष्ठ नेता और क्षेत्र की हजारों की तादाद में धर्म प्रेमी जनता बाबा हनुमान के दरबार तक पहुंची और फिर तमाम धर्म प्रेमी जनता ने श्रीमद् भागवत कथा को सुना। अब रोज दिन और रात में कार्यक्रम होंगे। दिन में श्रीमद् भागवत कथा तो रात में हिंदुस्तान के एक से बढ़कर एक ख्याति प्राप्त कलाकार भजनों की प्रस्तुति देंगे। भजन गीतकार अपने अपने भजनों से भक्ति गीत बिखेरेंगे। अंतिम दिन 20 अप्रैल को अखिल भारतीय कवि सम्मेलन का आयोजन होगा जिसमें ख्याति प्राप्त कवि शिरकत करेंगे।
मेघनगर में ऐतिहासिक कलश यात्रा के साथ सात दिवसीय धार्मिक कार्यक्रम का हुआ श्री गणेश | New India Times

श्रीमद् भागवत कथा एवं अन्य धार्मिक कार्यक्रम को देश विदेश में प्रख्यात कर चुके वनेश्वर मारुति नंदन समिति के श्री सुरेश चंद जैन पप्पू भैया, श्री बृजेश शर्मा चुन्नू भैया, श्री राजेश जैन रिंकू भैया, आदि समिति के सदस्या श्रीमद् भागवत कथा सुनने और धार्मिक कार्यक्रमों का लुत्फ उठाने के लिए आने वाली धर्म प्रेमी जनता के लिए शीतल जल के साथ शीतल बैठक व्यवस्था भी वनेश्वर मारुति नंदन समिति के द्वारा की गई है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.