लोकसभा निर्वाचन के मद्देनजर चल रहा है वाहनों का सघन चेकिंग अभियान | New India Times

पंकज शर्मा, ब्यूरो चीफ, धार (मप्र), NIT:
लोकसभा निर्वाचन के मद्देनजर चल रहा है वाहनों का सघन चेकिंग अभियान | New India Times

लोकसभा निर्वाचन को ध्यान में रखते हुए वाहनों की संघन चेकिंग अभियान चलाई जा रही है। लोकसभा चुनाव निर्विवाद व शांति पूर्ण रूप से सम्पन्न हो, उसके लिये धार जिले में वाहन चेकिंग के माध्यम से विशेष ध्यान रखा जा रहा है। इसी के तहत तिरला थाना प्रभारी श्री सवाई सिंह नागर के नेतृत्व में स्टॉफ के साथ वाहनों की चेकिंग की जा रही है। इस चेकिंग अभियान के अन्तर्गत वाहनों के दस्तावेज और वाहन चालक का लाइसेंस आदि चेक किये जा रहे हैं और साथ ही वाहनों की भी चेकिंग की जा रही है कि किसी भी प्रकार की अवैध सामग्री तो नहीं है।
लोकसभा निर्वाचन के मद्देनजर चल रहा है वाहनों का सघन चेकिंग अभियान | New India Times

थाना प्रभारी श्री सवाई सिंह नागर ने बताया कि टू व्हीलर और फोर व्हीलर वाहनों की संघन चेकिंग की जा रही है, जिसमें दस्तावेज और गाड़ी की भी चेकिंग कर देखा जा रहा है कि किसी प्रकार की अवैध सामग्री तो नहीं है।उन्होंने कहा कि चेकिंग मेें अभी तक कोई भी अवैध सामग्री प्राप्त नहीं हुई है पर दस्तावेज नहीं होने पर कानूनी कार्यवाही करते हुए चालानी कार्यवाही की जा रही है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.