महाराष्ट्र के जलगांव जिले में महसुस किए गए भूकंप के झटके | New India Times

नरेंद्र इंगले, ब्यूरो चीफ, जलगांव (महाराष्ट्र), NIT:

जलगांव जिले के तापी नदी के उत्तरी छोर से सटे रावेर समेत मुक्ताईनगर और यावल तहसीलों के गांवों समेत मुख्य शहरो में 8 अप्रैल की शाम 7:30 बजे भूकंप के झटके महसुस किए गए। अभी तक कहीं भी किसी अप्रिय घटना की कोई खबर नहीं मिली है। भूकंप के बारे में प्रशासन की ओर से कोई आधिकारिक खुलासा नहीं हो सका है।

भुकंप को महसुस करने वाले नागरिकों ने मोबाइल तथा सोशल मीडिया पर आपस में स्थापित संवाद में इस घटना की जानकारी को सत्यापित किया है। वहीं इस घटना से जुडा एक वीडियो भी सोशल मिडीया में काफी प्रसारित किया जा रहा है जिसमें रावेर के एक सुपर शापिंग मॉल में अचानक आए इस प्राकृतिक संकट कि भयावहता को नोटिस किया जा सकता है। यह वीडियो कुल 30 सेकेंड का है जिसमें 25 सेकेंड तक भुकंप के झटको को साफ़ तौर पर देखा जा सकता है। हालांकि पुलिस इस वीडियो को पुराना बता रही है और अधिकारिक रूप से किसी विभाग ने इस वीडियो की पुष्टि नहीं की है। अचानक आये इस संकट से रावेर क्षेत्र की जनता में भय का माहौल देखा गया। भूकंप के केंद्र के विषय में अब तक कोई आधिकारीक खुलासा नहीं हो सका है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article