रहीम शेरानी, दानपुर/बांसवाड़ा (राजस्थान), NIT:

बांसवाड़ा जिले के दानपुर के यादव समाज मे मन्नत के कार्यक्रम मे मन्नत छोड़ने के लिए माता के मंदिर में मन्नत को पूरी करने के लिए एक बकरे की बली दी गई थी और समाज के तमाम लोगों ने खाना खाया था। खाना खाने के बाद उल्टी से लोगों की तबियत बिगड़ी गई और 3 की मौत हो गई और करीबन 17 लोगों को गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती किया गया है।
थाना अधिकारी दानपुर गजवीर सिंह ने बताया कि फूडप्वाजिंग से तीन की मौत हो गई है और 17 अन्य का उपचार जारी है, अभी सभी लोग सामान्य स्थिति में हैं और उसमें से एक ज्यादा गंभीर होने से उसको उदयपुर रेफर किया गया है। घटनास्थल पर एसएफएल की टीम जांच कर रही है, जांच में क्या सामने आता है उसके बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी। तीनों शवों का पोस्टमार्टम कर परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है। इस बड़ी घटना से क्षेत्र में शोक छाया हुआ है।
