कांग्रेसी लोकसभा उम्मीदवार इमरान प्रतापगढ़ी की चुनावी सभा में हल्का पुलिस चौकी प्रभारी के रवैये को लेकर हंगामे के साथ हुई जमकर नारेबाजी | New India Times

आलम वारसी, ब्यूरो चीफ, मुरादाबाद (यूपी), NIT:

कांग्रेसी लोकसभा उम्मीदवार इमरान प्रतापगढ़ी की चुनावी सभा में हल्का पुलिस चौकी प्रभारी के रवैये को लेकर हंगामे के साथ हुई जमकर नारेबाजी | New India Times

उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद के थाना भोजपुर क्षेत्र में उस समय हंगामे के हालात पैदा हो गए, जब हल्का चौकी प्रभारी मुरादाबाद लोकसभा सीट कांग्रेसी लोकसभा प्रत्याशी इमरान प्रतापगढ़ी के पक्ष में की जा रही जनसभा के स्टेज पर चढ़ गए और कार्यक्रम की अनुमति दिखाने के लिये कोंग्रेस कार्यकर्ताओं सहित इमरान प्रतापगढ़ी से कहने लगे। चौकी प्रभारी के इस रवैये को देख कर स्टेज पर मौजूद कांग्रेस के पदाधिकारी और कार्यकर्ता पुलिस के इस रवैये से नाराज़ हो गए। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पुलिस और भाजपा सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी करने लगे, वहीं कार्यकर्ता बीच बीच में चौकीदार चोर है के भी नारे लगाते हुए दिखाई दिए। इस मामले में कांग्रेस के पदाधिकारियों और पुलिस के बीच तीखी नोकझोंक भी हुई।

कांग्रेसी प्रत्याशी इमरान प्रतापगढ़ी का कहना है की उनकी जनसभाओं में अनुमति दिखाने के नाम पर मुरादाबाद पुलिस भाजपा प्रत्याशी के इशारे पर उन्हें परेशान कर रही है, इससे पहले भी मुरादाबाद पुलिस कांग्रेस के एक कार्यकर्ता को जनसभा से ही उठा कर ले गयी थी।
फ़िल्हाल कोंग्रेस के नेताओं द्वारा मोबाइल फोन पर पुलिस को कार्यक्रम की अनुमति दिखाई, तब पुलिस ने कार्यक्रम करने की अनुमति दी। इमरान प्रतापगढ़ी का मुरादाबाद के भोजपुर थाना क्षेत्र के ग्राम पीपलसाना में जनसभा का कार्यक्रम था, जनसभा के लिए रात्रि 8:00 बजे से रात्रि 10:00 बजे तक की अनुमति ली गई थी।

कांग्रेस प्रत्याशी का कहना है की अगर चुनाव आयोग पुलिस के इस रवय्ये पर कार्यवाही नहीं करेगा तो हम धरना प्रदर्शन करेंगे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article