तेज रफ्तार अनियंत्रित कार पेड़ से टकराई, 3 युवकों की मौत 4 घायल | New India Times

अबरार अहमद खान, भोपाल, NIT; ​तेज रफ्तार अनियंत्रित कार पेड़ से टकराई, 3 युवकों की मौत 4 घायल | New India Timesमध्यप्रदेश, सीहोर जिले के मेहतवाडा में एक तेज रफ्तार इनोवा कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई जिससे उसमें सवार तीन लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई और चार अन्य गंभीर रूप से घायल हो जिन्हें भोपाल रेफर कर दिया गया है। 

मिली जानकारी के अनुसार भोपाल से इनोवा कार क्रमांक MP 04 BC 9988 में सात युवक सवार हो कर उज्जैन दर्शन के लिये निकले थे लेकिन सीहोर जिला के मेहतवाडा क्षेत्र में रात्री 3:30 बजे तेज़ रफ्तार कार अनियंत्रित हो कर पेड़ से जा टकराई जिस से मौके पर ही तीन युवकों राजू उर्फ मनोहर 28 वर्ष पुत्र विष्णु ,मनोज कुमार गिरी 25 वर्ष पुत्र सत्तियानंद गिरी ,गोविंद सिंह पुत्र रघु सिंह दर्दनांक मौत हो गई जबकि चार युवक गौरव ,वीरेंद्र ,कृष्णा ,राजीव गम्भीर रूप से घायल हो गये, जिन्हें इलाज के लिए भोपाल रेफर कर दिया गया है। जावर पुलिस ने तीनों लाशों का पोस्टमार्टम करवा के उनके परिजनों को लाश सौंप दी है।

By nit