वी.के.त्रिवेदी, ब्यूरो चीफ, लखीमपुर-खीरी (यूपी), NIT:

उत्तर प्रदेश के जनपद लखीमपुर-खीरी के थाना मितौली क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम आलपुर में सरकारी नल पर कपड़े साफ करने में हुई कहासुनी के चलते हुई मारपीट में एक की मौत हो गई जबकि अन्य कई लोग घायल हो गए हैं। सभी घायलों को आनन- फानन में सामुदायिक स्वास्थ केंद्र मितौली लाया गया, जहां डॉक्टर ने देखते ही विवाहिता लड़की को मृत घोषित कर दिया जबकि अन्य का इलाज चला रहा है।
मिली जानकारी के अनुसार थाना मितौली क्षेत्र के अंतर्गत आलपुर निवासी सोबरन लाल वर्मा ने अपनी लड़की की शादी बिलहरी ग्राम निवासी पंकज वर्मा के साथ लगभग 3 वर्ष पहले चौकी सिकंदराबाद थाना नीम गांव निवासी के साथ की थी। होली के पर्व पर लड़की अपने मायके आयी हुई थी और आज नल पर कपड़े साफ करने के को लेकर दो पक्षों में जबरदस्त कहासुनी हो गयी। इस दौरान एक पक्ष ने विवाहिता सहित उसके घर वालों पर जबरदस्त हमला कर दिया, बचाव करने पहुंचे घर वालों को भी मारा पीटा जिसमें शिल्पी पुत्री सोबरन लाल उम्र 26 वर्ष गंभीर रुप से घायल हो गई, घायलों को ग्रामीणों व परिवार वालों की मदद से सामुदायिक स्वास्थ केन्द्र मितौली लाया गया जहां डाक्टरों की टीम ने घायलों को देखकर लड़की को मृत घोषित कर दिया। मृतका शिल्पी के एक लड़की जिसका नाम महिमा है। लड़की के परिवार वालों का रो -रो कर बुरा हाल हो रहा है। थानाध्यक्ष मितौली अरुण प्रताप सिंह ने सूचना पाते ही मौके पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लेकर पंचनामा भरकर जिला अस्पताल शव विछच्छेदन गृह लखीमपुर भेज दिया है। थानाध्यक्ष ने बताया कि दोषियों के खिलाफ कठोर कार्यवाही की जाएगी, किसी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा।
