ओ.पी. सिंह बने कांग्रेस कमेटी रेनुकूट के नगर अध्यक्ष | New India Times

हनीफ खान, ब्यूरो चीफ, सोनभद्र (यूपी), NIT:

ओ.पी. सिंह बने कांग्रेस कमेटी रेनुकूट के नगर अध्यक्ष | New India Times

राहुल गांधी एवं प्रियंका गांधी की मंशा के अनुरूप संगठन को और गतिशीलता देते हुए लोकप्रिय एवं जुझारू सोनभद्र जिलाध्यक्ष जिला कांग्रेस कमेटी, अरुण कुमार सिंह ने रेनुकूट के जिला कांंग्रेस कमेटी प्रभारी जिला महासचिव कमलेश ओझा की संस्तुति पर रेनुकूट के पुराने एवं कर्मठ कांग्रेसी कार्यकर्ता ओ.पी. सिंह को रेनुकूट का नगर अध्यक्ष बनाया है साथ ही उनका मनोनयन पत्र भी भेजा है जिसको नगर के वरिष्ठ कांग्रेसजनों द्वारा ओ.पी. सिंह को गुरुद्वारा-मंदिर पर सौंपा गया। उनके मनोनयन पर समस्त कांग्रेसजनों ने हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई दी है। इसके साथ ही समस्त कांग्रेसजनों ने आगामी चुनावों में जिला कांग्रेस कमेटी के नेतृत्व में पूर्ण उत्साह एवं उर्जा से कांग्रेस पार्टी को विजयी बनाने का संकल्प लिया।

इस अवसर पर पूर्व जिला महासचिव बी.के. मिश्रा, जिला महासचिव विमल पांडेय, पूर्व नगर अध्यक्ष जे.पी. सिंह एडवोकेट, सेवा दल से नगर अध्यक्ष सलीम मंसूरी, राजकिशोर रवानी, सुनील कुमार सिंह, योगेश दूबे, सैय्यद अली, हिमांशु कुमार, धनदेव प्रसाद, पिंटू, शिवशंकर, प्रिंस गुप्ता आदि कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article