वाल्मीकि संगठन की महिला मंडल की लालबाग शाखा की कार्यकारिणी का हुआ गठन | New India Times

मेहलक़ा अंसारी, बुरहानपुर (मप्र), NIT:

वाल्मीकि संगठन की महिला मंडल की लालबाग शाखा की कार्यकारिणी का हुआ गठन | New India Times

वाल्मीकि संगठन के संस्थापक उमेश जंगाले ने बताया कि वाल्मीकि संगठन की महिला मंडल लालबाग शाखा की कार्यकारिणी का गठन सर्वसम्मति से किया गया। तत्पश्चात संस्थापक उमेश जंगाले ने नवगठित पदाधिकारियों की घोषणा की। जिला अध्यक्ष दीपक डोलकर ने सभी पदाधिकारियों को शपथ दिलाई एवं स्वागत किया। इस नवगठित कार्यकारिणी में अध्यक्ष नीतू सोनवाल, उपाध्यक्ष प्रतिभा करोसिया, मीरा हीरे, पूजा पतरोड, सचिव शारदा गौहर, महासचिव ऊषा पवार, आशा करोसिया, गंगा पटोने, सहसचिव शकुन चावरे, बेबी सिरेसवाल, रेखा चावरे, मंत्री ज्योति इंदौरे, महामंत्री ज्योति खराले, सदस्यों में उषा पवार, ज्योति कछवाए, गंगा पाटोने, रेखा चावरे, सोनी गोगले, मंजू लोट, सहित 100 से अधिक महिलाओं ने सदस्यता ग्रहण की। उपाध्यक्ष गंगा चावरे ने सभी पदाधिकारियों का आभार व्यक्त किया।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article