कलेक्टर इलैया राजा टी और पुलिस कप्तान अनिल कुशवाह ने थाना परिसर में की शांति समिति की बैठक | New India Times

आसिफ शाह, मौ, भिंड ( मप्र ), NIT; ​कलेक्टर इलैया राजा टी और पुलिस कप्तान अनिल कुशवाह ने थाना परिसर में की शांति समिति की बैठक | New India Timesमौ नगर में आज कलेक्टर इलैया राजा टी और पुलिस कप्तान अनिल कुशवाह ने थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की, जिसमें अपील की गई कि नगर में होली के त्यौहार के अवसर पर प्यार और मोहब्बत का संदेश दें और मिलजुल कर त्यौहार मनायें। किसी प्रकार की आपसी रंजिश को त्यौहार में शामिल न करें, त्योहार हमेशा प्यार का संदेश देने आते हैं, हमें एक दूसरे के गले मिलाने आते हैं, अतः हम सब को सभी त्यौहारों मिलजुल कर प्यार से शांति के साथ मनाना चाहिये। बैठक में तहसीलदार ओ पी राजपूत, थाना प्रभारी शेलेंद्र भार्गव,नगर परिषद के अध्यक्ष मुकेश भारद्वाज, मंडी अध्यक्ष सज्जन सिंह,  नगर के वरिष्ठ गणमान्य नागरिक, समाज सेवी, पत्रकार आदि शामिल हुए। वरिष्ठ अधिकारियों ने थाना परिसर का निरीक्षण भी किया और सभी जरूरी सुविधायें मुहैया कराने के लिए मुकेश भारद्वाज से कहा और परिसर में पड़ी हुई खाली जमींन पर बेरक बनवाने के लिये भी कहा और सभी को त्यौहार की बधाई दी। साथ ही नगर के वरिष्ठ नागरिकों ने आवेदन देकर बताया कि बीच सदर बाज़ार में देसी शराब की दुकान खुल रही है इसे रोका जाये। यहां नजदीक ही धार्मिक स्थल, कोचिंग सेंटर, ब्यूटी पार्लर है और यह नगर का मुख्य मार्ग भी है अतः शराब की दुकान को रोके जाने की मांग की। कलेक्टर ने जांच कराने की बात कही है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article