जितेंद्र वर्मा, हरदा ( मप्र ), NIT;
कलेक्टर श्रीकांत बनोठ के निर्देशानुसार 10 मार्च को होली के त्यौहार के मद्देनजर विभिन्न खाद्य सामग्रियों की दुकानों का औचक निरीक्षण किया गया। जिसमें तहसीलदार, नायब तहसीलदार, मुख्य नगर पालिका अधिकारी एवं नगर पालिका विभाग के कर्मचारी खाद्य विभाग एवं नापतौल विभाग की संयुक्त टीम ने कार्यवाही की।
प्रताप टाकीज के सामने की सभी होटलों में समोसे, पोहे आदि की गुणवत्ता,भरकादेवी आईस्क्रीम में पानी के पाउच पर अंतिम तिथि स्पष्ट रूप से न होने पर नापतौल विभाग द्वारा कार्यवाही की गई। गोयल ट्रेडर्स में मावा एवं पनीर के सैम्पल, राजस्थान मिष्ठान भंडार पर उसके कारखाने का निरीक्षण, कालीमाता मंदिर के समाने स्थित हरि ज्यूस सेंटर, गुरूकृपा ज्यूस सेंटर, साई रेस्टोरेंट, सेलेवेरसन, पाइंट, अन्नपूर्णा ज्यूस पर अंतिम तिथि एक्सपायरी डेट नहीं होने से कोल्ड्रिंक, चिप्स पैकेट नष्ट किए गए व अतिक्रमण हटाया। विश्वकर्मा पीवीसी डोर पर घरेलू सिलेण्डर पाये जाने पर खाद्य विभाग द्वारा कार्यवाही की गई।
आरडी रेस्टारेंट एवं तिवारी एव्हरफेंरस से कोल्ड्रिंक की 100 के लगभग बोतलें नष्ट कराई गईं। गुर्जर सौरभ इंजीनियर वर्क्स एवं पुरोहित स्वीस्ट से अतिक्रमण हटाया गया। तत्पश्चात सब्जी मंडी में स्थित सब्जी की दुकानों एंव फलों की दुकानों से दूषित फलों एवं सब्जियों को नष्ट किया गया एवं अतिक्रमण हटाया गया।
