रोडवेज बस और ट्रैक्टर में टक्कर, 3 की मौत 7 घायल | New India Times

गुलज़ार अहमद, मैनपुरी ( यूपी ), NIT; ​रोडवेज बस और ट्रैक्टर में टक्कर, 3 की मौत 7 घायल | New India Timesकुरावली थाना क्षेत्र के ग्राम सरायलतीफ मोड के सामने शुक्रवार सुबह 9 बजे रजवाहा की पुलिया के सामने जीटी रोड पर एक तेज रफ्तार रोडवेज बस ने एक ट्रैक्टर को जोरदार टक्कर मार दी जिससे ट्रैक्टर पर सवार तीन लोगोंकी मौके पर ही मौत होईगई जबकि सात घायल हो गए। ​रोडवेज बस और ट्रैक्टर में टक्कर, 3 की मौत 7 घायल | New India Timesमिली जानकारी के अनुसार जिला एटा थाना मलावन के ग्राम तुर्कीपुरा के रहने वाले ट्रैक्टर सवार कुरावली के ग्राम रूस्तमपुर से लाह की कटाई करके वापस अपने गांव लौट रहे थे रास्ते में रोडवेज बस टक्कर मार दी। इस भयानक सड़क हादसे में 35 बर्षीय विद्याराम पुत्र बंगालीलाल, 33 बर्षीय विजयपाल पुत्र जयराम, 17 बर्षीय राजू पुत्र मायाराम की मौके पर मौत हुई है। इस घटना में नेत्रपाल पुत्र निरोत्तम, महेश चन्द्र पुत्र महेन्द्रसिंह, करू पुत्र ख्यालीराम, सोनपालपुत्र वावूराम, सेानपाल का पुत्र, रायसिंह पुत्र जीवाराम, सन्देश कुमार पुत्र रायसिंह घायल हुए हैं।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.