मप्र बोर्ड परीक्षा का पेपर आउट, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ परीक्षा पत्र | New India Times

संदीप शुक्ला, ग्वालियर ( मप्र ), NIT;​मप्र बोर्ड परीक्षा का पेपर आउट, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ परीक्षा पत्र | New India Timesमध्य प्रदेश में बोर्ड परीक्षा के कुछ पेपर परीक्षा से पहले ही आउट हो गए हैं। यही नही दसवीं बोर्ड परीक्षा का यह पेपर सोशल मीडिया पर वायरल भी हो गया है जिससे मप्र शिक्षा विभाग सवालों के घेरे में आ गया है।

एमपी बोर्ड के दसवीं कक्षा के विज्ञान विषय का पेपर परीक्षा शुरू होने से पहले ही वाट्सएप पर वायरल हो गया। पहले इस पेपर के सही होने की कोई पुष्टि नहीं हो रही थी लेकिन एग्जाम शुरू होने पर दसवीं के पेपर का मिलान वाट्सएप पर वायरल पेपर से किया गया जिसमें वो परीक्षा पेपर सही माना गया है। यह मामला मुरैना जिले का है फिलहाल इसकी पुष्टि नहीं हुई है कि क्या यह पेपर अन्य जिलों में भी वायरल हुआ है या नहीं।
बोर्ड एग्जाम पेपर लीक होने की खबर से मुरैना जिले में हड़कंप मच गया। परीक्षा सेंटरों के बाहर भी छात्रा मोबाइल में पेपर देखते हुए दिखाई दिए| जिले भर में यह सूचना तेजी से फेल गई। पहले यह अफवाह समझकर अधिकारी वायरल हुई पेपर की फोटो को झुठला रहे थे लेकिन जैसे ही एग्जाम सेंटर में पेपर खुला तो वाट्सएप पर वायरल हुई फोटो से मिलान करने पर अधिकारी हैरान रह गए। फिलहाल परीक्षा चल रही है। लेकिन उम्मीद जताई जा रही है इसकी जांच होने के बाद परीक्षा निरस्त की जा सकती है और बोर्ड दुबारा परीक्षा करा सकता है।​मप्र बोर्ड परीक्षा का पेपर आउट, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ परीक्षा पत्र | New India Timesइससे पहले सोमवार को दसवीं का गणित विषय का पेपर भी परीक्षा शुरू होने के कुछ देर बाद ही वॉट्सएप पर वायरल हो गया था। यह पेपर मुरैना में एक विद्यार्थी के मोबाइल पर मिला। इसके बाद प्रदेशभर में पेपर आउट होने की खबर फैल गई। जानकारी होते ही जिला प्रशासन के अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए।उन्होंने परीक्षार्थी के पास से मोबाइल जब्त कर लिया। परीक्षा संपन्न होने के बाद जब ओरिजनल पेपर और परीक्षार्थी के पास मिले पेपर का मिलान किया गया तो दोनों एक ही निकले। इससे बोर्ड के अधिकारियों में भी हड़कंप मच गया। हालांकि देर शाम बोर्ड के अधिकारियों  ने  पेपर आउट होने से इंकार कर दिया था लेकिन अब वह सवालों के घेरे में आ गए हैं।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.