उत्तर प्रदेश में बिगड़ा मौसम का मिजाज, किसानों के अरमानों पर फिरा पानी, बारिश के साथ हुई ओलावृष्टि | New India Times

हाशिम अंसारी, ब्यूरो चीफ, सीतापुर (यूपी), NIT:

उत्तर प्रदेश में बिगड़ा मौसम का मिजाज, किसानों के अरमानों पर फिरा पानी, बारिश के साथ हुई ओलावृष्टि | New India Times

रात भर बादल छाए रहने के बाद बुधवार रात से बूंदाबांदी शुरू हो गई और दिन भर बादल छाए रहने के बाद बुधवार सुबह से ही दिन भर रुक रुक कर बारिश होने के साथ शाम करीब 7:30 बजे से अचानक तेज़ बारिश शुरू हो गई और शाम करीब 8:00 से ओलावृष्टि से हुई जो 8:30 तक जारी रही। इसके बाद सरसों के दाने के बराबर हल्की बौछार होती रही साथ ही बारिश 9:30 बजे तक जारी रही। जोरदार ओलावृष्टि से सीतापुर जिला के रिखौना, उदनापुर कला ब्लॉक परसेंडी, मोतीपुर, समेत करीब आधा दर्जन गांव प्रभावित हुए हैं यहाँ भारी ओलावृष्टि के साथ जोरदार वर्षा हुई है। बारिश और ओलावृष्टि से सर्दी ने एक बार फिर पलटवार किया है।

ओलावृष्टि फसलों को हुआ काफी नुकसान

उत्तर प्रदेश में बिगड़ा मौसम का मिजाज, किसानों के अरमानों पर फिरा पानी, बारिश के साथ हुई ओलावृष्टि | New India Times

ओलावृष्टि से मटर गेहूं और सरसों की तैयार खड़ी फसल में करीब 50 फीसद नुकसान हुआ है। वहीं चना और आम के बौर में आंशिक नुकसान हुआ है। ओलावृष्टि से गन्ने की फसल को कोई खास प्रभाव नहीं पड़ा।

अचानक से हुई ओलावृष्टि के बारे में लोगों का कहना है कि बुधवार को मामूली बूंदाबांदी होने के साथ बादल छाये हुए थे, लेकिन ओलावृष्टि ने काफी नुकसान कर दिया। वहीं लोगों का मानना है कि मौसम ने फिर से करवट बदली है जिससे सर्दी एक बात फिर से दस्तक दे रही है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article