दुनिया की कोई भी ताकत कश्मीर को हमसे अलग नहीं कर सकती: गृहमंत्री राजनाथ सिंह | New India Times

संदीप शुक्ला, बिलासपुर (छत्तीसगढ), NIT:

दुनिया की कोई भी ताकत कश्मीर को हमसे अलग नहीं कर सकती: गृहमंत्री राजनाथ सिंह | New India Times

केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने बीजेपी कार्यकर्ता सम्मेलन के दौरान कहा कि पाकिस्तान लगातार भारत को तोड़ने की कोशिश करता रहा है लेकिन हमारे जवानों ने पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब दिया है। उन्होंने कहा कि कश्मीर हमारा था, हमारा है और हमारा रहेगा, दुनिया की कोई भी ताकत कश्मीर को हमसे अलग नहीं कर सकती।

दुनिया की कोई भी ताकत कश्मीर को हमसे अलग नहीं कर सकती: गृहमंत्री राजनाथ सिंह | New India Times

गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने बुधवार को प्रदेश के बिलासपुर शहर में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि आपने देखा हमारे जवानों ने कैसे करिश्माई काम किया है। गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने कहा हमारा पड़ोसी देश पाकिस्तान, भारत को तोड़ने की नापाक कोशिश करता रहा है। उस पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब दिया गया है। हमारे जवानों ने उनकी (पाकिस्तान की) धरती पर जाकर वहां जो आतंकवादी ठिकाने चलाए जा रहे थे उन्हें ध्वस्त करने में कामयाबी हासिल की है।

राजनाथ सिंह ने कहा कि पुलवामा में जो कुछ भी हुआ है उसे लेकर हमारे प्रधानमंत्री ने दो टूक शब्दों में कह दिया था कि हम अपने जवानों के बलिदानों को किसी भी सूरत में व्यर्थ नहीं जाने देंगे। हमारे एयर फोर्स के जवानों ने जो शौर्य का काम किया है, उसे आपने बहुत जल्द देख लिया।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article